रिपोर्ट-अतुल कुमार जैन
बामौरकलां | प्रतिष्ठित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंच शिखर मंदिर में आगामी 23 फरवरी 2025 को श्रीजी वार्षिक विमानोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर मुनि श्री 108 अविचल सागर जी एवं मुनि श्री 108 निरापद सागर जी के पावन सानिध्य का लाभ श्रद्धालुओं को प्राप्त होगा। इसके साथ ही झु.श्री 105 विभद्र सागर महाराज जी भी इस मांगलिक अवसर की शोभा बढ़ाएंगे।

पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंच शिखर मंदिर में 12 वर्ष पूर्व, 18 से 23 फरवरी 2013 के बीच पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन हुआ था, जिसे आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के आशीर्वाद एवं मुनि पुंगव सुधासागर जी महाराज के पावन सानिध्य में सम्पन्न किया गया था। उसी ऐतिहासिक क्षण को चिरस्थायी करने के उद्देश्य से श्रीजी वार्षिक विमानोत्सव की दिव्य शुरुआत हो रही है।
जन्मस्थली पर धार्मिक आयोजन का पावन संयोग
बामौरकलां, जो कि उपाध्याय श्री विज्ञानंद सागर जी, मुनि श्री सत्यार्थ सागर जी, ब्रह्मचारिणी सुषमा दीदी, ब्रह्मचारिणी बबीता दीदी, ब्रह्मचारिणी वर्षा दीदी और ब्रह्मचारिणी सोनल दीदी की जन्मस्थली भी है, इस आयोजन का केंद्र बनने जा रही है। महामंत्री शैलेष जैन ने बताया कि यह एक विशेष अवसर है, जब धार्मिक परंपराओं के साथ इस पावन भूमि को भी श्रद्धा और सम्मान दिया जाएगा।
कार्यक्रम की रूपरेखा
श्रीजी विमानोत्सव के तहत 23 फरवरी 2025 को निम्नलिखित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे :
-
प्रातः 7:00 बजे – अभिषेक, शांतिधारा एवं पूजन
-
प्रातः 10:00 बजे – मुनि श्री की आहारचर्या
-
प्रातः 11:45 बजे – श्रीजी चल समारोह
-
दोपहर 1:30 बजे – मुनि श्री का प्रवचन
-
सायं 4:30 बजे – कलशाभिषेक एवं सामूहिक वात्सल्य भोज
-
सायं 7:00 बजे – श्री १००८ णमोकार महामंत्र पाठ
-
रात्रि 8:00 बजे – सामूहिक आरती
इस दिव्य आयोजन में श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक उन्नति के साथ धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेने का सौभाग्य मिलेगा।
विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर कई गणमान्य अतिथि अपनी उपस्थिति से इस आयोजन को और भव्य बनाएंगे, जिनमें शामिल हैं:
-
पिछोर विधायक – प्रीतम सिंह लोधी
-
शिवपुरी विधायक – देवेन्द्र जैन
-
गुजरात विधायक – कौशिक जैन
-
एस.के. जैन गोलाकोट जी – अध्यक्ष
-
श्रीमती लक्ष्मी आदिवासी – सरपंच
-
मनमोहन शर्मा – सचिव, बामौरकलां
-
शिवदयाल धाकड़ – एस.डी.एम.
-
निशीकांत जैन – तहसीलदार
-
अंशुल गुप्ता – थाना प्रभारी, बामौरकलां
यह सभी प्रतिष्ठित अतिथि इस धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता कर इसकी भव्यता में चार चांद लगाएंगे।








