अतुल कुमार जैन
शिवपुरी | विद्यासागर गुरुकुलम, बामौर कलां में आयोजित वार्षिक स्नेह सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं की अद्भुत प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह आयोजन कला, संस्कृति और शिक्षा के संगम का प्रतीक बना, जहां विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए कई प्रतिष्ठित अतिथि उपस्थित रहे। मुख्य संरक्षक के रूप में तहसीलदार निशिकांत जैन, बीईओ प्रकाश सूर्यवंशी, बीआरसीसी संजय भदोरिया उपस्थित थे। वहीं, मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद सिंह यादव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शंकर सिंह पड़रिया, मॉडल स्कूल पिछोर के प्राचार्य दिनेश कुमार लोधी, सीएम राइज स्कूल के प्राचार्य शिशुपाल सिंह, कन्या स्कूल पिछोर के प्राचार्य विजयराम लोधी, भाजपा मंडल अध्यक्ष रमाकांत शर्मा, विधायक प्रतिनिधि मनोज गुप्ता, सरपंच लक्ष्मी आदिवासी, और उपसरपंच रीना शैलेष जैन ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
संस्कृति और कला का अद्भुत संगम
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ, जिसके बाद गुरुकुल के विद्यार्थियों ने मनमोहक स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद मंच पर एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देखने को मिलीं, जिनमें—
नाट्य प्रस्तुति : रानी लक्ष्मीबाई ड्रामा, ओल्ड एज ड्रामाडांस परफॉर्मेंस : शिव तांडव, बद्री की दुल्हनिया, हरियाणवी डांस, बुंदेलखंडी डांस, गरबा, राजस्थानी पैरोडी, कश्मीरी डांस, सुंगी डांस
लोकनृत्य : पंजाबी भांगड़ा, राजस्थानी डांस
विशेष प्रस्तुतियां: दादा जी की छड़ी, बांकी सब फर्स्ट क्लास है, मैं निकला गड्डी लेकर, वो गुरुवर हैं










