रिपोर्ट-अतुल कुमार जैन
शिवपुरी | जिले के पिछोर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 613 किलो गांजा बरामद किया है। इस छापेमारी में तीन आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो अन्य फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने इस नशीले पदार्थ की कुल कीमत 6.13 करोड़ रुपये आंकी है।
शिवपुरी पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले के नेतृत्व में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि करारखेड़ा सेक्टर में एक खेत में गांजे की अवैध खेती की जा रही है।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह मावई ने अपनी टीम के साथ मौके पर दबिश दी। पुलिस को वहां एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया, जो पुलिस को देखते ही भाग निकला। उसका पीछा किया गया, लेकिन वह जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि वह सीताराम लोधी निवासी करारखेड़ा मंजरा उमरगढ़ा है और उसी के खेत में यह अवैध खेती की जा रही थी।

-
613 किलो गांजा जब्त, शिवपुरी पुलिस की सटीक कार्रवाई
-
ड्रग माफिया पर शिकंजा, खेतों में उगाया जा रहा था गांजा
-
मध्य प्रदेश में नशे के कारोबार का भंडाफोड़, पुलिस ने की छापेमारी
-
गांजा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान तेज, करोड़ों का माल बरामद
-
जंगल में छुपा था नशे का अड्डा, पुलिस की दबिश में बड़ा खुलासा
-
एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार: पुलिस की धरपकड़ जारी








