@डिजिटल डेस्क
Madhya Pradesh News : मध्य प्रदेश में शहरी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है, जिसके तहत दो नए महानगरों के निर्माण की योजना बनाई गई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस संबंध में घोषणा की है, जिसमें भोपाल और इंदौर को मिलाकर कुल 9 जिलों को शामिल किया जाएगा। नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव संजय शुक्ला ने इंदौर मेट्रोपॉलिटन रीजन को लेकर एक बैठक आयोजित की, जिसमें इंदौर, उज्जैन और देवास के आसपास के क्षेत्रों को जोड़कर एक कॉरिडोर बनाने पर चर्चा की गई। यह कॉरिडोर दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर से जुड़ेगा, जिससे क्षेत्र का औद्योगिक विकास और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।








