रिपोर्ट-अतुल कुमार जैन
शिवपुरी (मध्य प्रदेश) | इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक भयावह घटना शिवपुरी जिले के पोहरी क्षेत्र से सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करते हुए उसकी दोनों आंखें चाकू से फोड़ दीं और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी बेरहमी से हमला किया। इस बर्बर कृत्य के बाद महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम ककरौआ निवासी हमीद खान की 24 वर्षीय बेटी शहनाज की शादी करीब तीन साल पहले ग्राम चकराना के छोटू खान से हुई थी। शादी के बाद दोनों पोहरी में किराए के मकान में रहने लगे। शादी के कुछ समय बाद ही छोटू अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करने लगा, जिससे आए दिन दोनों के बीच विवाद होने लगे।

-
पति का पागलपन! शक के अंधेरे में पत्नी को बना दिया वहशीपन का शिकार
-
अस्पताल में लड़ रही जिंदगी और मौत से जंग
-
चरित्र पर संदेह बना हैवानियत की वजह, पति बुरी तरह किया जख्मी
-
बर्बरता का खौफनाक चेहरा! पत्नी की आंखें फोड़ने वाला पति गिरफ्तार?
-
मोबाइल की जिद से शुरू हुआ विवाद, पति ने पत्नी को बना दिया हैवानियत का शिकार
-
शक बना खूनी खेल की वजह – पत्नी पर भयानक हमला








