रिपोर्ट-नेतराम पटेल
भोपाल | अजर अमर गऊदास समिति एवं बाबा रामदेव आश्रम के तत्वावधान में बुधवार को अरविंद विहार, भोपाल में 15वीं सदी के महान समाज सुधारक, जगतगुरु संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामदेव आश्रम पहुंचे और संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की प्रतिमा के समक्ष माथा टेककर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पिछले कई वर्षों से यहां गुरु रविदास जी की जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई जाती रही है, और इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी भव्य आयोजन किया गया।
कलश यात्रा और विशाल भंडारा
जयंती समारोह की प्रमुख विशेषता एक भव्य कलश यात्रा रही, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लिया। यात्रा के दौरान गुरु रविदास जी के भजनों और उपदेशों का संकीर्तन किया गया, जिससे संपूर्ण क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया।








