अतुल कुमार जैन, शिवपुरी
शिवपुरी जिले की पिछोर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में 77 पेटी शराब और तीन वाहन जब्त किए हैं। इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि एक आरोपी फरार हो गया। जब्त शराब और वाहनों की कुल कीमत करीब 29 लाख 64 हजार रुपये आंकी गई है।
रविवार सुबह पिछोर थाना प्रभारी जितेंद्र मावई को सूचना मिली कि बाचरौन इलाके के मॉडल स्कूल के पीछे बोलेरो पिकअप से टवेरा गाड़ी में शराब की पेटियां लादी जा रही हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस तुरंत हरकत में आई और मौके पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने चार लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
छापेमारी में बोलेरो पिकअप
(एमपी13जीबी3442) से 53 पेटी देसी प्लेन शराब और टवेरा गाड़ी (यूपी93एक्स8764) से 11 पेटी देसी शराब बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मंगल लोधी (25), अनेक सिंह लोधी (19), प्राण सिंह यादव (23), और मनोज लोधी (26) के रूप में हुई है।








