पुलिस परेड से बढ़ती कार्यकुशलता और अनुशासन

SHARE:

रिपोर्ट-अतुल कुमार जैन
शिवपुरी | पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यक्षमता में सुधार और अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से जनरल परेड का आयोजन किया गया। पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को जिलों में यह परेड आयोजित की जाती है। इसी क्रम में, शुक्रवार, 10 जनवरी 2025 को शिवपुरी पुलिस ने पुलिस परेड ग्राउंड में एक विशेष जनरल परेड का आयोजन किया।

इस परेड में थानों और पुलिस लाइन के अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी, श्री अमन सिंह राठौड़, ने परेड की सलामी ली और इसे निरीक्षण कर परखा। श्री राठौड़ ने परेड में अनुकरणीय प्रदर्शन करने वाले और शानदार वेशभूषा में शामिल अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ऐसी परेड न केवल कर्मचारियों की कार्यकुशलता में वृद्धि करती हैं, बल्कि अनुशासन और टीम भावना को भी सुदृढ़ करती हैं। उन्होंने परेड में शामिल सभी अधिकारियों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा दी।

पुलिस परेड के दौरान प्रतिभागियों ने अपनी फुर्ती, एकता और अनुशासन का शानदार प्रदर्शन किया। यह आयोजन पुलिस विभाग के भीतर सकारात्मक प्रतिस्पर्धा और कार्य के प्रति समर्पण को बढ़ावा देने में सहायक साबित हुआ।

ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते सबसे लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म 🖱️www.tejasreporter.com पर📱आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
📰 “दैनिक तेजस रिपोर्टर” www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ मैं पंकज जैन ✍🏻 और मेरे सहयोगी अब ⏱️24X7 आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं। सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
Tejas Reporter
Author: Tejas Reporter

Join us on:

सबसे ज्यादा पड़ गई
Marketing Hack4u