रिपोर्ट – अतुल कुमार जैन
शिवपुरी | नए साल की शुरुआत में ही शिवपुरी सिटी कोतवाली पुलिस ने अपराध पर बड़ा प्रहार करते हुए दो शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। इनसे चोरी की 14 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। सिटी कोतवाली टीआई कृपाल सिंह राठौर ने जानकारी दी कि पकड़े गए दोनों आरोपियों का पुलिस रिकॉर्ड पहले साफ था और यह उनका पहला मामला है।
पिछले कुछ समय से शहर में बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ रही थीं, जिससे नागरिकों में चिंता थी। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने इस मामले को सुलझाने के लिए विशेष टीमें गठित की थीं। टीआई राठौर ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि दो युवक चोरी की मोटरसाइकिल बेचने के इरादे से शहर में घूम रहे हैं।









