जैन साध्वियों पर अभद्र टिप्पणी करने वाले युवकों को घंटेभर में दबोचने वाली पुलिस टीम को एसपी ने किया सम्मानित, जैन समाज ने जताया आभार

SHARE:

रिपोर्ट-राकेश कुमार जैन
रायसेन | पिछले दिनों जैन साध्वियों के एक संघ पर अभद्र टिप्पणी करने वाले युवकों को पुलिस ने महज एक घंटे के भीतर गिरफ्तार कर अपनी तत्परता का परिचय दिया था। यह घटना उस समय घटी जब साध्वियों का संघ गढ़ी से गैरतगंज की ओर जा रहा था। छह युवक एक जिप्सी में सवार होकर संघ को रास्ते में परेशान करने लगे। उन्होंने न केवल संघ के सामने कट मारा, बल्कि अशोभनीय टिप्पणियां भी कीं।
                      तत्परता से आरोपियों पर शिकंजा कसने वाली पुलिस टीम
जैसे ही यह जानकारी जैन समाज तक पहुंची, समाज में आक्रोश फैल गया। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक पंकज पांडे ने घटना की गंभीरता के मद्देनजर तत्काल प्रभाव से एक विशेष टीम का गठन किया। इस टीम ने गहनता से कार्रवाई करते हुए मात्र एक घंटे के भीतर सभी युवकों को दबोच लिया।
पुलिस अधीक्षक पंकज पांडे से सम्मान पत्र प्राप्त करती एसडीओपी श्रीमती प्रतिभा शर्मा
इस उपलब्धि के लिए पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पांडे ने एसडीओपी श्रीमती प्रतिभा शर्मा और रायसेन थाना प्रभारी संदीप चौरसिया सहित पुलिस टीम के सदस्यों दुर्गेश सिंह राजपूत, प्रशांत पटेल, संजीव त्यागी, सीमा युइके, सुषमा धुर्वे और रितेश पाठक को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

दूसरी ओर, जैन समाज ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की और पूरे जिले में संतों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ज्ञापन सौंपा। समाज के वरिष्ठजनों ने इस घटना को लेकर पुलिस के प्रति आभार प्रकट किया और भविष्य में भी ऐसी सजगता बनाए रखने की अपील की।
पुलिस की मुस्तैदी ने न केवल अपराधियों को सबक सिखाया, बल्कि समाज में सुरक्षा का विश्वास भी मजबूत किया है।

उल्लेखनीय हैं कि समाधि सम्राट आचार्य श्री १०८ विद्यासागर जी महामुनिराज की परम प्रभावक शिष्या आर्यिका १०५ द्रणमति माताजी समेत 11 जैन साध्वियों का संघ उपरोक्त स्थान से गुजर रहा था।

ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते सबसे लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म 🖱️www.tejasreporter.com पर📱आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
📰 “दैनिक तेजस रिपोर्टर” www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ मैं पंकज जैन ✍🏻 और मेरे सहयोगी अब ⏱️24X7 आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं। सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
Tejas Reporter
Author: Tejas Reporter

Join us on:

सबसे ज्यादा पड़ गई
Marketing Hack4u