विजरावन की चौपाल में दिखा भरोसे का नया चेहरा: जब गांव के बीच बैठी बामौर कलां पुलिस, खुलकर बोले लोग

SHARE:

📰 अतुल कुमार जैन 
बामौरकलां। पुलिस और जनता के बीच विश्वास की मजबूत डोर बनाने की दिशा में थाना बामौरकलां पुलिस लगातार सराहनीय पहल कर रही है। इसी क्रम में थाना क्षेत्र के ग्राम विजरावन में थाना प्रभारी बामौरकलां संजय लोधी के नेतृत्व में भव्य ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस चौपाल में गांव के वरिष्ठजन, युवा साथी, महिलाएं, बच्चे एवं अन्य गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
गांव की चौपाल में जब पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं तो माहौल पूरी तरह आत्मीयता और विश्वास से भर उठा। लोगों ने खुलकर अपनी समस्याएं रखीं और पुलिस ने भी गंभीरता से हर मुद्दे को सुना। ग्रामीणों का कहना था कि इस प्रकार की चौपालें गांव और पुलिस के बीच की दूरी को खत्म कर रही हैं और लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा रही हैं।
“ग्राम चौपाल सिर्फ बैठक नहीं, विश्वास का मजबूत पुल”

 

चौपाल को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी संजय लोधी ने कहा कि ग्राम चौपाल का उद्देश्य केवल औपचारिक बैठक करना नहीं, बल्कि पुलिस और जनता के बीच ऐसा मजबूत रिश्ता बनाना है, जिसमें लोग बिना किसी डर के अपनी बात रख सकें।
उन्होंने कहा कि जब पुलिस गांव में पहुंचकर सीधे लोगों के बीच बैठती है तो विवाद बढ़ने से पहले ही सुलझ जाते हैं। इससे अपराधों पर रोक लगती है और गांवों में शांति एवं सौहार्द का वातावरण मजबूत होता है।
थाना प्रभारी ने ग्रामीणों से कहा कि पुलिस हमेशा जनता की सुरक्षा और सहायता के लिए तत्पर है। यदि गांव में कोई संदिग्ध गतिविधि, अवैध कारोबार, नशाखोरी, जुआ-सट्टा या जयअन्य अपराध दिखाई दें तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
साइबर ठगी से बचने के बताए उपाय
आज के दौर में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों को देखते हुए चौपाल में लोगों को विशेष रूप से जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाया कि किसी भी अनजान व्यक्ति को बैंक खाता, एटीएम, ओटीपी या आधार संबंधी जानकारी साझा न करें।
ग्रामीणों को बताया गया कि साइबर ठग मोबाइल कॉल, लिंक और फर्जी मैसेज के जरिए लोगों को ठगी का शिकार बनाते हैं। ऐसे मामलों में तुरंत साइबर हेल्पलाइन और पुलिस से संपर्क करने की सलाह दी गई।
युवाओं को दिया नशे से दूर रहने का संदेश
ग्राम चौपाल में युवाओं को नशे से दूर रहने और समाज में फैल रही सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूक रहने की अपील भी की गई। थाना प्रभारी ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति नहीं बल्कि पूरे परिवार और समाज को बर्बाद कर देता है।
उन्होंने कहा कि गांव के युवा यदि सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ेंगे तो समाज मजबूत बनेगा और अपराध स्वतः कम होंगे। पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की कि गांव में यदि कहीं अवैध शराब, स्मैक या अन्य नशीले पदार्थों का कारोबार हो रहा हो तो उसकी सूचना तुरंत दें।
बच्चों और महिलाओं से भी किया संवाद
चौपाल के दौरान पुलिस टीम ने बच्चों और महिलाओं से भी संवाद किया। महिलाओं को घरेलू हिंसा, महिला सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, वहीं बच्चों को कानून का सम्मान करने, पढ़ाई पर ध्यान देने और गलत संगति से दूर रहने की सीख दी गई।
ग्रामीणों ने पुलिस की इस पहल को बेहद सकारात्मक बताते हुए कहा कि गांव में इस प्रकार की चौपालों से लोगों में जागरूकता बढ़ रही है और पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत हो रहा है।
“पुलिस आपके द्वार” अभियान बन रहा भरोसे की मिसाल
बामौरकलां पुलिस द्वारा लगातार गांव-गांव पहुंचकर आयोजित की जा रही ग्राम चौपालें अब क्षेत्र में भरोसे और संवाद की नई मिसाल बनती जा रही हैं। इन आयोजनों के माध्यम से पुलिस केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं रहकर सामाजिक जागरूकता और जनसहभागिता को भी बढ़ावा दे रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि जब पुलिस खुद गांवों में पहुंचकर लोगों की बात सुनती है तो आम आदमी खुद को सुरक्षित महसूस करता है और अपराध के खिलाफ आवाज उठाने का साहस भी बढ़ता है।
पुलिस का संदेश
“आपकी बात हमारी प्राथमिकता”
“पुलिस आपके द्वार — संवाद, सहयोग और समाधान”

ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म www.tejasreporter.com पर
आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
दैनिक तेजस रिपोर्टर
www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…
मैं पंकज जैन  और मेरे सहयोगी अब 24X7 आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें! सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
Atul Kumar Jain
Author: Atul Kumar Jain

अतुल कुमार जैन निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मध्यप्रदेश के शिवपुरी क्षेत्र की जमीनी खबरों, स्थानीय मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर इनकी विशेष पकड़ है। क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी हलचल पर इनकी पैनी नजर रहती है। वर्तमान में तेजस रिपोर्टर के साथ जुड़कर शिवपुरी क्षेत्र की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं और निष्पक्ष एवं प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से अपनी सशक्त पहचान बना रहे हैं।

Join us on:

सबसे ज्यादा पड़ गई