खनियाधाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 किलो गांजा और डिस्कवर बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

रिपोर्ट-अतुल कुमार जैन
शिवपुरी | जिले में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशानुसार कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में खनियाधाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक युवक को 10 किलो गांजा और लाल रंग की डिस्कवर बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये आंकी गई है।

दिनांक 26 फरवरी 2025 को खनियाधाना पुलिस को सूचना मिली कि विनीश लोधी (पुत्र बृजेश लोधी, निवासी ग्राम करारखेडा) बिना नंबर की लाल रंग की डिस्कवर मोटरसाइकिल से अवैध गांजे की तस्करी के इरादे से खनियाधाना आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने बुधना नदी के पास पिछोर रोड पर घेराबंदी कर दी।
कुछ देर बाद पुलिस को एक युवक मुखबिर के बताए हुलिए के अनुसार बाइक पर आते दिखा। पुलिस को देख वह भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन सतर्क टीम ने उसे घेरकर पकड़ लिया। जब बाइक की जांच की गई, तो पीछे बंधी प्लास्टिक की बोरी में 10 किलो सूखा गांजा बरामद हुआ।

आरोपी ने कबूला जुर्म

पूछताछ में विनीश लोधी ने स्वीकार किया कि वह गांजा बामौरकलां में एक व्यक्ति को ₹3,500 प्रति किलो की दर से बेचने जा रहा था। उसने यह भी खुलासा किया कि उसके पिता बृजेश लोधी पहले ही गांजा तस्करी के मामले में पिछोर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जा चुके हैं और जेल में हैं। आरोपी ने बताया कि यह गांजा उनके ही खेत में उगाया गया था, जिसे पिछोर पुलिस ने पहले जप्त कर लिया था।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

आरोपी से गांजा रखने, परिवहन और बिक्री करने का वैध लाइसेंस मांगा गया, लेकिन वह प्रस्तुत नहीं कर सका। लिहाजा, उसके खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इसके अलावा, पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ने अब तक किस-किस को गांजा सप्लाई किया है।

जप्त किया गया माल

  • 10 किलो ग्राम सूखा गांजा – अनुमानित मूल्य ₹2 लाख
  • लाल रंग की डिस्कवर मोटरसाइकिल – अनुमानित मूल्य ₹50 हजार

कार्रवाई में शामिल अधिकारी एवं पुलिस टीम

इस कार्रवाई में निरीक्षक सुरेश शर्मा, उनि. अरविंद सिंह जाट, सउनि प्रकाश सिंह कौरव, सउनि रामसिंह भिलाला, प्र.आर. हीरासिंह, आर. अनूप, आर. हेमसिंह, आर. जयवीर, आर. संदीप, आर. रवि वाथम, आर. अरविंद कौरव और आर. बलराम ने अहम भूमिका निभाई।

ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म 🖱️www.tejasreporter.com पर
📱आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
📰 “दैनिक तेजस रिपोर्टर
🌐 www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…
मैं पंकज जैन ✍🏻 और मेरे सहयोगी अब ⏱️24X7 आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें! सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
Tejas Reporter
Author: Tejas Reporter

Join us on:

सबसे ज्यादा पड़ गई
Marketing Hack4u