रीवा हादसे ने झकझोरा : संतों की सुरक्षा के लिए एकजुट हुए जैन धर्मावलंबी, मंडीदीप में भी सौंपा ज्ञापन, सुरक्षा की उठी मांग

SHARE:

📰 सौरभ जैन
मंडीदीप | मध्यप्रदेश के रीवा जिले में विहाररत जैन साध्वियों के साथ हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना के बाद पूरे प्रदेश का जैन समाज आक्रोशित हो उठा है। पूज्य आर्यिका 105 श्रुतमति माताजी एवं आर्यिका 105 उपशम्मति माताजी के असमय समाधिमरण की घटना ने जैन समाज को झकझोर कर रख दिया है। जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडीदीप, भोपाल सहित कई शहरों में जैन समाज के लोग सड़कों पर उतर आए और संतों की सुरक्षा को लेकर विरोध प्रदर्शन एवं ज्ञापन सौंपे गए।

मंडीदीप जैन समाज एवं मुनि सेवा एवं व्यवस्था समिति द्वारा राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर दोषी वाहन चालक पर कठोर कार्रवाई और देशभर में विहाररत जैन साधु-संतों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई।
रैली के रूप में थाने पहुंचे सकल जैन समाज ने मंडीदीप थाना प्रभारी रंजीत सराठे को सौंपे गए ज्ञापन में मांग करते हुए कहा कि 20 मई 2026 को रीवा में साध्वी माताजी अपने नियम अनुसार पैदल विहार कर रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार ने उन्हें टक्कर मार दी। समाजजनों का कहना है कि साध्वीजी सड़क किनारे एवं फुटपाथ मार्ग से चल रही थीं, जबकि सीसीटीवी में साफ देखा जा सकता है कि छोड़ी सड़क खाली पड़ी हुई है और कार बीचों बीच चल रही है फिर अचानक साइड होकर साध्वी जी को रौंद देती हैं।

जैन समाज ने कहा कि साधु-संत पूर्ण अहिंसा, संयम और अनुशासन के साथ पदविहार करते हैं। लगातार हो रही ऐसी घटनाएं प्रशासनिक लापरवाही और बेलगाम यातायात व्यवस्था को उजागर करती हैं। इसके अलावा फुटेज के आधार पर लोगों ने आरोप लगाए कि यह हादसा ना होकर सुनियोजित हत्या की आशंका को व्यक्त करता है। जिसकी।निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
                                           Advertisement
ज्ञापन में प्रमुख रूप से संतों के विहार मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था, हाईवे किनारे सुरक्षित कॉरिडोर निर्माण, ट्रैफिक नियंत्रण नीति लागू करने और जैन साधु-संतों की सुरक्षा के लिए विशेष राष्ट्रीय नीति बनाने की मांग की गई है।
समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि संतों की सुरक्षा को लेकर ठोस कदम नहीं उठाए गए तो प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।
                                           Advertisement

ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म
🖱️www.tejasreporter.com पर
📱आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
📰 “दैनिक तेजस रिपोर्टर
सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…
 मैं पंकज जैन ✍🏻 और मेरे सहयोगी अब ⏱️24X7 आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें! सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
PANKAJ JAIN
Author: PANKAJ JAIN

पत्रकारिता में 2009 से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। "दैनिक अग्निबाण" में लंबी पारी के बाद "SCN NEWS" सहित कई संस्थानों में न्यूज़ डेस्क का नेतृत्व किया। वर्तमान में सा. "क्राइम अगेंस्ट न्यूज", दैनिक "तेजस रिपोर्टर" और कई डिजिटल प्लेटफार्म के संपादकीय प्रमुख हैं। सामाजिक सरोकारों, विशेषकर हाशिए पर खड़े वर्ग और अन्याय के मुद्दों पर लेखन में विशेष रुचि रखते हैं। इसके साथ ही "जिनोदय" और "पंकज का पंच" जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के निदेशक हैं, जो जनचेतना और वैचारिक संवाद को बढ़ावा देने का माध्यम हैं।

Join us on:

सबसे ज्यादा पड़ गई