📰 सौरभ जैन
सतलापुर/मंडीदीप | औद्योगिक क्षेत्र सतलापुर में सोमवार रात उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर पत्नी के घर पहुंचकर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हत्या के प्रयास के इस मामले में महज कुछ घंटों के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से एक देशी कट्टा, जिंदा कारतूस और लोहे की रॉड बरामद की गई है।
प्रेम विवाह के बाद शुरू हुआ विवाद
पुलिस के अनुसार फरियादिया ने बताया कि उसने वर्ष 2019 में निष्कर्ष राजपूत निवासी सतलापुर से प्रेम विवाह किया था। दोनों करीब 4-5 वर्षों तक साथ रहे और उनकी एक पुत्री भी है।
महिला का आरोप है कि पति लगातार मारपीट करता था, जिसके चलते वह करीब तीन वर्ष पहले अलग होकर जयपुर में अपनी मौसी के यहां रहने लगी थी। हाल ही में तबीयत खराब होने के कारण वह दोबारा सतलापुर स्थित अपने मायके आकर रह रही थी।
किराना दुकान के बाहर फायरिंग
18 मई की रात करीब 8:30 बजे महिला घर के पास स्थित साहू किराना स्टोर पर सामान लेने गई थी। तभी उसका पति निष्कर्ष राजपूत अपने साथियों राकेश और शैलेन्द्र के साथ वहां पहुंचा और गाली-गलौज शुरू कर दी।
शोर सुनकर महिला के पिता मौके पर पहुंचे, तभी आरोपी निष्कर्ष ने कथित तौर पर देशी कट्टे से जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। हालांकि सभी लोग बाल-बाल बच गए। घटना के बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए।
शीला सुराणा के निर्देशन में ताबड़तोड़ कार्रवाई
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे एवं एसडीओपी शीला सुराणा के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई।
मुखबिर तंत्र और चश्मदीदों की मदद से पुलिस ने कुछ ही घंटों में मुख्य आरोपी निष्कर्ष राजपूत को आयशर कंपनी के पास से तथा उसके साथियों राकेश और शैलेन्द्र को मंडीदीप क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने घटना करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी निष्कर्ष के कब्जे से घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में निरीक्षक विजय त्रिपाठी, निरीक्षक रंजीत सराठे, उप निरीक्षक अरुणा साना, एएसआई अशोक तिवारी सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। लेकिन इस घटना ने एक बार फिर क्षेत्र में बढ़ते आपराधिक ग्राफ को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म
www.tejasreporter.com पर
आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
“दैनिक तेजस रिपोर्टर”
www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…
मैं पंकज जैन
और मेरे सहयोगी अब
24X7 आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें! सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
Author: PANKAJ JAIN
पत्रकारिता में 2009 से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। "दैनिक अग्निबाण" में लंबी पारी के बाद "SCN NEWS" सहित कई संस्थानों में न्यूज़ डेस्क का नेतृत्व किया। वर्तमान में सा. "क्राइम अगेंस्ट न्यूज", दैनिक "तेजस रिपोर्टर" और कई डिजिटल प्लेटफार्म के संपादकीय प्रमुख हैं। सामाजिक सरोकारों, विशेषकर हाशिए पर खड़े वर्ग और अन्याय के मुद्दों पर लेखन में विशेष रुचि रखते हैं। इसके साथ ही "जिनोदय" और "पंकज का पंच" जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के निदेशक हैं, जो जनचेतना और वैचारिक संवाद को बढ़ावा देने का माध्यम हैं।






