तेज तूफान ने उजाड़ा ‘मां बंगला वाली गौशाला’ का आशियाना, लाखों की क्षति से संकट में गौसेवा

SHARE:

रिपोर्ट : अतुल कुमार जैन
शिवपुरी | बामौर कलां में गुरुवार को आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने क्षेत्र की प्रसिद्ध मां बंगला वाली गौशाला को गहरा नुकसान पहुंचाया। कुछ ही मिनटों में आए भीषण तूफान ने वर्षों की मेहनत से तैयार किए गए गौशाला परिसर को तहस-नहस कर दिया। तेज हवाओं का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गौशाला के पीछे बना विशाल लोहे का टीनशेड जड़ से उखड़कर लगभग 200 फीट दूर जा गिरा।
गौशाला समिति के अध्यक्ष अभिषेक जैन ने बताया कि क्षतिग्रस्त हुआ टीनशेड करीब 260 फीट लंबा और 10 फीट चौड़ा था, जिसमें प्रतिदिन 200 से 300 गौवंश आश्रय लेते थे। तूफान की रफ्तार इतनी अधिक थी कि भारी-भरकम लोहे की चादरें उड़ते हुए पास के महुआ पेड़ों से टकराईं, जिससे बड़ा हादसा टल गया। यदि पेड़ बाधा न बनते तो यह टीनशेड आबादी वाले क्षेत्र तक पहुंचकर गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकता था।
आंधी के चलते गौशाला का मुख्य शेड, भूसा गोदाम और सेट क्रमांक-1 पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इसके साथ ही परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे टूट गए तथा बिजली के पोल और लाइटें उखड़ने से पूरी विद्युत व्यवस्था ठप हो गई। देर रात तक गौशाला अंधेरे में डूबी रही, जिससे गौवंशों की देखरेख करना भी चुनौतीपूर्ण बन गया।
गौशाला प्रबंधन के अनुसार इस प्राकृतिक आपदा में लगभग 4 से 6 लाख रुपये तक के नुकसान का अनुमान है। यह राशि क्षेत्र के लोगों और गौसेवकों ने सहयोग के माध्यम से जुटाकर गौवंशों के संरक्षण के लिए खर्च की थी। अब दोबारा व्यवस्थाएं खड़ी करना समिति के सामने सबसे बड़ी चुनौती बनकर उभरा है।
तूफान के दौरान टीनशेड गिरने से गौशाला की तीन स्थानों पर बाउंड्रीवाल भी क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि सबसे राहतभरी बात यह रही कि इस हादसे में किसी गौवंश या व्यक्ति को चोट नहीं पहुंची। समिति ने इसे ईश्वर और गौमाता की कृपा बताया।
घटना के बाद स्थानीय नागरिक, गौसेवक और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे तथा नुकसान का जायजा लिया। लोगों ने प्रशासन से तत्काल आर्थिक सहायता और मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग की है, ताकि सैकड़ों गौवंशों को फिर से सुरक्षित आश्रय मिल सके।

ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म www.tejasreporter.com पर
आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
दैनिक तेजस रिपोर्टर
www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…
मैं पंकज जैन  और मेरे सहयोगी अब 24X7 आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें! सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
Raju Atulkar
Author: Raju Atulkar

"पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, जिम्मेदारी भी है…" साल 2015 से कलम की स्याही से सच को उजागर करने की यात्रा जारी है। समसामयिक मुद्दों की बारीकियों को शब्दों में ढालते हुए समाज का आईना बनने की कोशिश। — राजू अतुलकर, तेजस रिपोर्टर डिजिटल

Join us on:

सबसे ज्यादा पड़ गई