रिपोर्ट : राजू अतुलकर
मंडीदीप। नगर की आस्था, श्रद्धा और धार्मिक विश्वास के प्रमुख केंद्र श्री खेड़ापति माता मंदिर समिति को नया नेतृत्व मिल गया है। समिति के अध्यक्ष पद पर समाजसेवी अनिल चौकसे को सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। इस घोषणा के बाद मंदिर परिसर और नगर के श्रद्धालुओं में खुशी का माहौल देखा गया। उपस्थित नागरिकों, समिति सदस्यों और गणमान्यजनों ने नए अध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
समिति के वरिष्ठ सदस्य लड्डू भैया ने जानकारी देते हुए बताया कि अध्यक्ष पद के चयन के लिए आयोजित बैठक में नगर के अनेक वरिष्ठ सामाजिकजन, मंदिर समिति के पदाधिकारी तथा प्रतिष्ठित नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित की गई, जहां सभी सदस्यों ने आपसी सहमति से नए अध्यक्ष के चयन पर विचार किया।
चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने के लिए सर्वसम्मति से विपिन भार्गव को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। उनकी देखरेख में पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई और सभी सदस्यों ने अनिल चौकसे के नाम पर एकमत सहमति जताई।
बैठक में पूर्व नपाध्यक्ष उमेश पाल, बद्री सिंह चौहान दादा भाई,जगदीश सोनी, मुरलीधर धर्मवाणी, निवर्तमान अध्यक्ष चतुर नारायण साहू, श्री हिंदु उत्सव समिति कार्यकारी अध्यक्ष अजित सिंह चौहान छुट्टी भैया सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने नए अध्यक्ष को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में समिति नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगी।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल चौकसे ने सभी सदस्यों, वरिष्ठजनों और नगरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मंदिर समिति की गरिमा, परंपरा और धार्मिक महत्व को बनाए रखते हुए विकास कार्यों को नई गति देना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि मंदिर केवल पूजा-अर्चना का केंद्र नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक भी है।
उन्होंने बताया कि जल्द ही समिति की नई कार्यकारिणी घोषित की जाएगी, जिसमें सक्रिय, समर्पित और समाजहित में कार्य करने वाले लोगों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। साथ ही पूर्व में हुए विकास कार्यों की समीक्षा कर आगामी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
नई कार्ययोजना के तहत मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं का विस्तार, धार्मिक आयोजनों की बेहतर व्यवस्था, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, बैठक व्यवस्था तथा अधूरे निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने की योजना बनाई जाएगी।
नगरवासियों ने उम्मीद जताई है कि नए नेतृत्व में श्री खेड़ापति माता मंदिर समिति मंदिर विकास, धार्मिक आयोजनों और सामाजिक समरसता के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगी। अनिल चौकसे के निर्विरोध निर्वाचन को नगर में सकारात्मक और एकजुटता का संदेश माना जा रहा है।
ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म www.tejasreporter.com पर
आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
“दैनिक तेजस रिपोर्टर”
www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…
मैं पंकज जैन और मेरे सहयोगी अब 24X7 आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें! सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
Author: Raju Atulkar
"पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, जिम्मेदारी भी है…" साल 2015 से कलम की स्याही से सच को उजागर करने की यात्रा जारी है। समसामयिक मुद्दों की बारीकियों को शब्दों में ढालते हुए समाज का आईना बनने की कोशिश। — राजू अतुलकर, तेजस रिपोर्टर डिजिटल






