अपराध की दुनिया का बड़ा नाम कुख्यात गैंगस्टर विक्की वाहिद आया मीडिया के सामने, गद्दारी के आरोपों पर दी सफाई– कहा ‘मुख्तार मलिक मेरे लिए पिता समान थे’”

SHARE:

संवाददाता:आजम लाला                    भोपाल मप्र | अपराध की दुनिया में बड़ा नाम रखने वाला, जिसे बच्चे-बच्चे तक पहचानते हैं वही कुख्यात गैंगस्टर विक्की वाहिद आज खुद मीडिया के सामने आया। आमतौर पर सुर्खियों में रहने वाला यह चेहरा इस बार आरोपों के घेरे में था, और शायद यही वजह रही कि उसने चुप्पी तोड़ते हुए अपनी बात खुलकर रखी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे गद्दारी से जुड़े संदेशों के बीच कुख्यात गैंगस्टर विक्की वाहिद मीडिया के सामने आए और अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ फैलाई जा रही खबरें पूरी तरह अफवाह और भ्रामक हैं।
                           कुख्यात गैंगस्टर विक्की वाहिद( फाइल फोटो)
कुख्यात गैंगस्टर विक्की वाहिद ने मीडिया से बातचीत में भावुक होते हुए बताया कि भीम सागर हासनावर गोलीकांड को लेकर जो बातें कही जा रही हैं, उनमें कोई सच्चाई नहीं है।
और जो हासनावर गोलीकांड के बाद मुझ पर आरोप लगाए गए कि मैं मुख्तार मलिक को छोड़ कर भाग आया ये आरोप बिल्कुल निराधार है इन आरोप से में बहुत दुखी हूँ आगे बताया की घटना के दिन हालात बेहद तनावपूर्ण थे और चारों ओर पुलिस मौजूद थी। इसी दौरान मुख्तार मलिक की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद मैंने उन्हें सुरक्षित स्थान पर छुपाया।

उन्होंने बताया कि परिस्थितियों के चलते उनका मोबाइल खराब हो गया था, जिसके कारण संपर्क करना मुश्किल हो गया। बाद में किसी तरह फोन की व्यवस्था कर उन्होंने परिवार को सूचना दी। विक्की वाहिद ने कहा कि वह खुद भी उस दौरान घायल हो गए थे।विक्की वाहिद ने मुख्तार मलिक के साथ अपने रिश्ते को याद करते हुए कहा कि दुनिया भले ही उन्हें “राइट हैंड” कहती थी, लेकिन उनके लिए मुख्तार मलिक पिता समान थे। इस दौरान वह भावुक हो गए और उनकी आंखें नम हो गईं।
                मुख्तार मलिक के साथ कुख्यात गैंगस्टर विक्की वाहिद
उन्होंने आगे बताया कि बाद में उन्हें मुख्तार मलिक के निधन की जानकारी मिली, जिससे उन्हें गहरा सदमा लगा। उन्होंने दावा किया कि वह परिस्थितियों के कारण सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आ सके, लेकिन उन्होंने अपने तरीके से अंतिम विदाई में शामिल होने की कोशिश की।

अंत में गैंगस्टर विक्की वाहिद ने कहा कि लोग उनके बारे में जो भी सोचें, लेकिन सच्चाई वही जानते हैं और उनका ईश्वर सब देख रहा है। उन्होंने मुख्तार मलिक के लिए दुआ करते हुए उनकी आत्मा की शांति की कामना की।

SURAJ MEHRA
Author: SURAJ MEHRA

साल 2022 से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत "सूरज मेहरा" आज भी निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मध्यप्रदेश की राजनीति, करंट अफेयर्स में विशेष रुचि है , साथ ही ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है , यहाँ मध्यप्रदेश की हर छोटी बड़ी हलचल पर नज़र रहती है। तेजस रिपोर्टर में प्रबंध संपादक का पदभार संभाल रहे हैं।

Join us on:

सबसे ज्यादा पड़ गई