सिंहपुर-इमलिया में शेर की दहशत: खेत में दिखा वन्यजीव, महिला बेहोश, ग्रामीणों में डर

SHARE:

📰 पंडित अशोक तिवारी
रायसेन | क्षेत्र के सिंहपुर इमलिया गांव में शेर दिखाई देने की सूचना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है। बताया जा रहा है कि गांव के किसान मोहन सिंह विश्वकर्मा की माता खेत पर काम करने गई थीं, तभी उन्होंने अचानक शेर को देखा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शेर को देखते ही महिला घबरा गईं और बेहोश होकर गिर पड़ीं। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें तत्काल उठाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। घटना के बाद पूरे गांव में भय का माहौल है और कई किसान खेतों में जाने से भी डर रहे हैं।
ग्रामीणों मोहर सिंह मीणा और नंदकिशोर दायमा सहित अन्य लोगों ने बताया कि इस घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई है।
मामले की सूचना वन विभाग को दे दी गई है। ग्रामीणों ने मांग की है कि वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले और लोगों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए।
फिलहाल गांव में डर का माहौल बना हुआ है और लोग सतर्कता बरत रहे हैं।

ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म 🖱️www.tejasreporter.com पर
📱आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
📰 “दैनिक तेजस रिपोर्टर
🌐 www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…
मैं पंकज जैन ✍🏻 और मेरे सहयोगी अब ⏱️24X7 आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें! सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
PANKAJ JAIN
Author: PANKAJ JAIN

पत्रकारिता में 2009 से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। "दैनिक अग्निबाण" में लंबी पारी के बाद "SCN NEWS" सहित कई संस्थानों में न्यूज़ डेस्क का नेतृत्व किया। वर्तमान में सा. "क्राइम अगेंस्ट न्यूज", दैनिक "तेजस रिपोर्टर" और कई डिजिटल प्लेटफार्म के संपादकीय प्रमुख हैं। सामाजिक सरोकारों, विशेषकर हाशिए पर खड़े वर्ग और अन्याय के मुद्दों पर लेखन में विशेष रुचि रखते हैं। इसके साथ ही "जिनोदय" और "पंकज का पंच" जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के निदेशक हैं, जो जनचेतना और वैचारिक संवाद को बढ़ावा देने का माध्यम हैं।

Join us on: