साकेत नगर में श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव।

SHARE:

📰 रिपोर्ट : लक्ष्मी ओझा
भोपाल | साकेत नगर जैन समाज एवं साकेत नगर जैन मंदिर समिति के तत्वावधान में आयोजित श्री महावीर जयंती महोत्सव पूर्ण श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। पूरे आयोजन के दौरान समाज के सभी वर्ग के लोगों में विशेष उत्साह और सहभागिता देखने को मिली। हेमलता जैन रचना ने बताया कि महोत्सव की शुरुआत प्रातः प्रभात फेरी से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। परुष वर्ग ने जहाँ सफ़ेद वस्त्र धारण किये वहीँ महिलाओं ने केसरिया रंग अपनाया।

पाठशाला के बच्चों तथा आस्था महिला मण्डल की सदस्यों ने अपनी विशिष्ठ वेशभूषा में सहभागिता की। शोभायात्रा के दौरान सभी महिला एवं पुरुषों द्वारा विशेष रूप से पारंपरिक साफा (पगड़ी) धारण की गयी जिसने आयोजन की भव्यता को और बढ़ा दिया। पारंपरिक वेशभूषा में सजे समाजजनों ने भक्ति भाव से भगवान महावीर के संदेशों का प्रचार किया। महिला मंडल द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भगवान महावीर के ‘जिओ और जीने दो’ के सन्देश को प्रभावशाली रूप से अभिव्यक्त किया गया।

शोभा यात्रा के पश्चात मंदिर परिसर में ध्वजारोहण, महामस्तकाभिषेक, शांतिधारा एवं पूजन आदि समस्त धार्मिक अनुष्ठान प्रतिष्ठित विधानाचार्य सुमित भैया जी के सानिध्य में सानन्द संपन्न हुए। भक्ति भजनों और आरती ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। गौरतलब है कि साकेत नगर जैन समाज के अध्यक्ष नरेंद्र टोंग्या जी केसद्प्रयासों से सभी बोलियां दो माह पूर्व ही व्हाट्सएप्प के माध्यम से संपन्न कराने की परिपाटी चल रही है जिसके चलते सभी आयोजन बिना किसी व्यवधान के समय पर सुचारु रूप से संपन्न हो रहे हैं।

उज्जैन में जुटे देशभर के पत्रकार, गुरु भगवंतों की निश्रा में मिली नई दिशा, देश के सबसे बड़े जैन पत्रकार परिषद का अवॉर्ड समारोह सम्पन्न

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री मनोज श्रीवास्तव (मुख्य चुनाव आयुक्त, म.प्र.) एवं श्री शशिरंजन प्रसाद (पूर्व ईडी, बीएचईएल) सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति उल्लेखनीय रही। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मनोज जी श्रीवास्तव द्वारा अपने उद्बोधन में जैन धर्म के विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत प्रश् डाला गया वही अध्यक्षीय उद्बोधन नरेंद्र टोंग्या जी द्वारा दिया गया। इस अवसर पर साकेत नगर जैन समाज के बहुमुखी प्रतिभा के धनी डॉ.अभिषेक सिंघई जी, श्री शैलेन्द्र जी जैन (एमराल्ड), तथा श्री संजय मनोरिया जी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। मंगलाचरण की खूबसूरत नृत्य प्रस्तुति पाठशाला की बच्चियों द्वारा तथा मंच सञ्चालन डॉ पारुल जैन ने किया।

सायंकालीन कार्यक्रमों में डॉ महेंद्र जैन द्वारा संगीतमय महाआरती, पालना झुलाना, बच्चों द्वारा प्रस्तुत नाटिका एवं दीवानगंज की 35 बालिकाओं की भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।
                                                 Advertisement
समाजसेवा की दिशा में आयोजित ब्लड डोनेशन कैंप एवं स्वास्थ्य शिविर में भी लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिसमें लगभग 62 यूनिट रक्तदान किया गया जिससे आयोजन की उपयोगिता और भी बढ़ गई। पूरे कार्यक्रम के दौरान शरद जैन एवं टीम द्वारा ठण्डाई, अल्पाहार एवं भोजन की उत्कृष्ट व्यवस्था की गई, जिसकी सभी ने सराहना की। कार्यक्रम के अंत में समिति सचिव प्रकाश चंद जी जैन द्वारा सभी सहयोगियों, कार्यकर्ताओं एवं समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सफल आयोजन करने का संकल्प लिया गया।

ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म 🖱️www.tejasreporter.com पर
📱आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
📰 “दैनिक तेजस रिपोर्टर
🌐 www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…
मैं पंकज जैन ✍🏻 और मेरे सहयोगी अब ⏱️24X7 आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें! सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
PANKAJ JAIN
Author: PANKAJ JAIN

पत्रकारिता में 2009 से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। "दैनिक अग्निबाण" में लंबी पारी के बाद "SCN NEWS" सहित कई संस्थानों में न्यूज़ डेस्क का नेतृत्व किया। वर्तमान में सा. "क्राइम अगेंस्ट न्यूज", दैनिक "तेजस रिपोर्टर" और कई डिजिटल प्लेटफार्म के संपादकीय प्रमुख हैं। सामाजिक सरोकारों, विशेषकर हाशिए पर खड़े वर्ग और अन्याय के मुद्दों पर लेखन में विशेष रुचि रखते हैं। इसके साथ ही "जिनोदय" और "पंकज का पंच" जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के निदेशक हैं, जो जनचेतना और वैचारिक संवाद को बढ़ावा देने का माध्यम हैं।

Join us on: