महावीर जन्म कल्याणक पर दिखा भाईचारे का अद्भुत संदेश, खटीक समाज ने स्वेच्छा से बंद रखीं दुकानें

SHARE:

रिपोर्ट – सौरभ जैन
मंडीदीप | अहिंसा, करुणा और सत्य के प्रतीक भगवान महावीर के जन्म कल्याणक के पावन अवसर पर नगर में सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे की अनूठी मिसाल देखने को मिली।
इस अवसर पर खटीक समाज के सभी भाइयों ने जैन समाज की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए अपनी दुकानों को स्वेच्छा से बंद रखा।
कलेक्टर के निर्देशों और प्रशासन की अपील को गंभीरता से लेते हुए समाज के लोगों ने न केवल आदेश का पालन किया, बल्कि इसे सामाजिक समरसता और परस्पर सम्मान का अवसर भी बनाया।
पूरे नगर में शांति और सौहार्द का वातावरण बना रहा, जिससे यह संदेश गया कि विभिन्न समुदाय एक-दूसरे की आस्था का सम्मान करते हुए मिल-जुलकर रह सकते हैं।
जैन समाज के लोगों ने खटीक समाज के इस सहयोग की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। समाज के वरिष्ठजनों का कहना है कि ऐसे कदम समाज में एकता को मजबूत करते हैं और धार्मिक सहिष्णुता का उदाहरण प्रस्तुत करते हैं।
प्रमुख लोगों के वर्जन
वरिष्ठ व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष विमल कुमार जैन ने कहा कि “भगवान महावीर का अहिंसा का संदेश पूरी मानवता के लिए प्रेरणादायक है। खटीक समाज द्वारा दुकानों को बंद रखना आपसी सम्मान और भाईचारे की मजबूत मिसाल है।”
आर एन जी के निदेशक विनोद कुमार जैन ने कहा कि “ऐसे अवसर समाज को जोड़ने का काम करते हैं। सभी वर्गों का सहयोग सामाजिक एकता को और मजबूत बनाता है।”
अशोक मेडिकल के संचालक अशोक जैन ने कहा कि “धार्मिक भावनाओं का सम्मान करना हमारी संस्कृति का मूल है। खटीक समाज का यह कदम सराहनीय और प्रेरणादायक है।”
भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविन्द जैन ने कहा कि “नगर में जो भाईचारे का संदेश आज देखने को मिला, वह अन्य स्थानों के लिए भी उदाहरण है।
नगरपालिका परिषद की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा राजा जैन ने कहा कि “समाज में आपसी सहयोग और सद्भाव ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, जिसे आज खटीक समाज ने साबित किया है।
पार्षद श्रीमती दीपिका सुरेंद्र जैन ने कहा कि “यह पहल समाज में सकारात्मक सोच और एकता को बढ़ावा देने वाली है, जिसे सभी को अपनाना चाहिए।”

ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म www.tejasreporter.com पर
आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
दैनिक तेजस रिपोर्टर
www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…
मैं पंकज जैन  और मेरे सहयोगी अब 24X7 आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें! सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
Raju Atulkar
Author: Raju Atulkar

"पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, जिम्मेदारी भी है…" साल 2015 से कलम की स्याही से सच को उजागर करने की यात्रा जारी है। समसामयिक मुद्दों की बारीकियों को शब्दों में ढालते हुए समाज का आईना बनने की कोशिश। — राजू अतुलकर, तेजस रिपोर्टर डिजिटल

Join us on:

सबसे ज्यादा पड़ गई