रायसेन में महावीर जयंती पर 30 मार्च को अवकाश घोषित, समाज की मांग पर लिया गया निर्णय

SHARE:

📰 राकेश कुमार जैन
रायसेन | महावीर जयंती के अवसर पर अवकाश को लेकर जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार 30 मार्च 2026 (सोमवार) को पूरे रायसेन जिले में सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया गया है।

यह निर्णय मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के क्रम में स्थानीय जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। विशेष रूप से सकल जैन समाज द्वारा की जा रही मांग और इस संबंध में नेमीरतन ट्रस्ट और तेजस रिपोर्टर द्वारा कलेक्टर के समक्ष आग्रह पत्र भेजने की पहल के बाद प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पूर्व में घोषित 31 मार्च 2026 (मंगलवार) के स्थान पर अब 30 मार्च को अवकाश रहेगा, जबकि 31 मार्च को सभी शासकीय कार्यालय एवं संस्थान सामान्य रूप से खुले रहेंगे।
इस निर्णय से जैन समाज में खुशी का माहौल है और इसे जनभावनाओं के सम्मान के रूप में देखा जा रहा है।

ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म 🖱️www.tejasreporter.com पर
📱आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
📰 “दैनिक तेजस रिपोर्टर
🌐 www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…
मैं पंकज जैन ✍🏻 और मेरे सहयोगी अब ⏱️24X7 आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें! सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
Tejas Reporter
Author: Tejas Reporter

Join us on:

सबसे ज्यादा पड़ गई