उज्जैन में आज इतिहास रचेगा ‘जैन पत्रकार अवार्ड समारोह’, पहली बार एक मंच पर जुटेंगे जैन मीडिया कर्मी

SHARE:

📰 पंकज जैन 
उज्जैन | मध्यप्रदेश के पत्रकारिता इतिहास में आज एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। पहली बार जैन समाज के पत्रकारों को समर्पित ‘जैन पत्रकार अवार्ड समारोह’ का भव्य आयोजन आज यानी 29 मार्च 2026 को शंकराचार्य मठ, उज्जैन में किया जा रहा है। जैन पत्रकार परिषद के तत्वावधान में होने वाले इस आयोजन को लेकर प्रदेशभर में उत्साह का माहौल है।

इस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट और जनहितकारी पत्रकारिता करने वाले जैन पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा। आयोजन को विशेष आध्यात्मिक गरिमा प्रदान करने हेतु युवा हृदय सम्राट आचार्य श्री विश्वरत्नसागर सूरीश्वरजी म. सा. की पावन निश्रा रहेगी, साथ ही साधु-साध्वी भगवंतों का भी सान्निध्य प्राप्त होगा।

आयोजन प्रमुख एवं प्रदेश संयोजक दीपक दुग्गड़ (इंदौर) ने बताया कि यह समारोह जैन पत्रकारों के कार्यों को पहचान देने और समाज में सकारात्मक, जिम्मेदार पत्रकारिता को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

गांव-शहर तक पहुंचा निमंत्रण, बना उत्सव जैसा माहौल

समारोह को सफल बनाने के लिए आयोजकों द्वारा प्रदेश के विभिन्न शहरों और गांवों में पहुंचकर पत्रकारों व समाजजनों को आमंत्रित किया गया है। निमंत्रण पत्र और पोस्टर के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों से सहभागिता की अपील की गई है।
इस आयोजन के प्रमुख लाभार्थी शाह बाबूलाल धनराज डोडिया गांधी परिवार (अहमदाबाद) हैं।
                            आयोजन स्थल की लोकेशन के लिए QR CODE स्कैन करें
यह आयोजन सिर्फ सम्मान समारोह नहीं, बल्कि जैन पत्रकारिता को नई पहचान और दिशा देने वाला ऐतिहासिक मंच बनने जा रहा है।
                                                 Advertisement

ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म 🖱️www.tejasreporter.com पर
📱आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
📰 “दैनिक तेजस रिपोर्टर
🌐 www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…
मैं पंकज जैन ✍🏻 और मेरे सहयोगी अब ⏱️24X7 आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें! सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
PANKAJ JAIN
Author: PANKAJ JAIN

पत्रकारिता में 2009 से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। "दैनिक अग्निबाण" में लंबी पारी के बाद "SCN NEWS" सहित कई संस्थानों में न्यूज़ डेस्क का नेतृत्व किया। वर्तमान में सा. "क्राइम अगेंस्ट न्यूज", दैनिक "तेजस रिपोर्टर" और कई डिजिटल प्लेटफार्म के संपादकीय प्रमुख हैं। सामाजिक सरोकारों, विशेषकर हाशिए पर खड़े वर्ग और अन्याय के मुद्दों पर लेखन में विशेष रुचि रखते हैं। इसके साथ ही "जिनोदय" और "पंकज का पंच" जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के निदेशक हैं, जो जनचेतना और वैचारिक संवाद को बढ़ावा देने का माध्यम हैं।

Join us on:

सबसे ज्यादा पड़ गई