📰 डिजिटल डेस्क
औबेदुल्लागंज | इंडियन गैस की गाड़ी से कथित रूप से सिलेंडर ब्लैक में बेचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामला सामने आते ही कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा और एसडीएम चंद्रशेखर श्रीवास्तव ने तत्काल संज्ञान लेकर जांच के निर्देश दिए।
सहायक खाद्य निरीक्षक प्रताप सिंह और नायब तहसीलदार नीलेश सरबटे ने मौके पर पहुंचकर जांच की। शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध पाया गया, वहीं कालाबाजारी के आरोप लगाने वाले युवक ने बाद में बयान बदलते हुए इसे “गलतफहमी” बताया।
आदिवासी छात्रावास अधीक्षक को उत्कृष्ट व्यवस्था पर ₹21 हजार का पुरस्कार, मंत्री विजय शाह ने की सराहना
स्थानीय लोगों का आरोप है कि गैस वाहन बाजार में रोककर सिलेंडर ब्लैक में दिए जा रहे थे। विरोध करने पर बहस और गाली-गलौज की स्थिति बनी, जिसका वीडियो वायरल हो गया। वीडियो बनते देख वाहन मौके से निकल गया।
हालांकि बाद में बयान बदलने से मामले ने नया मोड़ ले लिया है, जिससे सवाल और गहरे हो गए हैं।
प्रशासन की त्वरित कार्रवाई सराहनीय, लेकिन संदेह बरकरार
प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है। अधिकारियों ने साफ कहा है कि
गैस, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है अफवाहों से बचें और भ्रामक जानकारी साझा न करें लेकिन इसी बीच कई ऐसे सवाल हैं जो अब भी जवाब मांग रहे हैं—बड़े सवाल ?
-
क्या आरोप लगाने वाले युवक ने दबाव में अपना बयान बदला?
-
अगर आपूर्ति पर्याप्त है तो उपभोक्ताओं को सिलेंडर समय पर क्यों नहीं मिल रहे?
-
मंडीदीप में सिलेंडर डिलीवर दिखाए गए, लेकिन उपभोक्ताओं को मिले ही नहीं—जिम्मेदार कौन?
-
क्या गैस एजेंसियों में पारदर्शी टोकन सिस्टम लागू नहीं होना चाहिए?
-
क्या होम डिलीवरी बुकिंग डेट के आधार पर प्राथमिकता से नहीं होनी चाहिए?
आगर मालवा में भीषण सड़क हादसा : अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, एक की मौत, 15 से अधिक घायल
सिस्टम पर सवाल, जवाब का इंतजार
एक तरफ प्रशासन व्यवस्था को सामान्य बता रहा है, वहीं दूसरी तरफ उपभोक्ताओं की शिकायतें और वायरल वीडियो सिस्टम की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
क्या यह केवल एक “गलतफहमी” है या फिर गैस वितरण व्यवस्था में कोई बड़ी खामी छिपी है?

ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म
www.tejasreporter.com पर
आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
“दैनिक तेजस रिपोर्टर”
www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…
मैं पंकज जैन
और मेरे सहयोगी अब
24X7 आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें! सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
Author: PANKAJ JAIN
पत्रकारिता में 2009 से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। "दैनिक अग्निबाण" में लंबी पारी के बाद "SCN NEWS" सहित कई संस्थानों में न्यूज़ डेस्क का नेतृत्व किया। वर्तमान में सा. "क्राइम अगेंस्ट न्यूज", दैनिक "तेजस रिपोर्टर" और कई डिजिटल प्लेटफार्म के संपादकीय प्रमुख हैं। सामाजिक सरोकारों, विशेषकर हाशिए पर खड़े वर्ग और अन्याय के मुद्दों पर लेखन में विशेष रुचि रखते हैं। इसके साथ ही "जिनोदय" और "पंकज का पंच" जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के निदेशक हैं, जो जनचेतना और वैचारिक संवाद को बढ़ावा देने का माध्यम हैं।






