📰 स्थानीय संवाददाता
मंडीदीप | औद्योगिक नगर मंडीदीप की सबसे पुरानी और प्रमुख जामा मस्जिद में आयोजित रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम ने शहर में आपसी एकता, सौहार्द और गंगा-जमुनी संस्कृति की खूबसूरत तस्वीर पेश की। मुस्लिम कमेटी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में न केवल मुस्लिम समाज, बल्कि विभिन्न धर्मों और वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एक साथ बैठकर रोज़ा इफ्तार किया।
कार्यक्रम के दौरान जैसे ही इफ्तार का समय हुआ, पूरे परिसर में एक विशेष आध्यात्मिक और भावनात्मक माहौल देखने को मिला। लोगों ने एक-दूसरे को खजूर और पानी से रोज़ा खुलवाया, जिससे आपसी अपनापन और भाईचारा साफ झलक रहा था।

मुस्लिम नेता बिट्टू पठान ने बताया कि यह आयोजन केवल धार्मिक परंपरा तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज को जोड़ने और आपसी विश्वास मजबूत करने का माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन शहर में सकारात्मक संदेश देते हैं और सामाजिक सौहार्द को बढ़ाते हैं।

इस अवसर पर शहर के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इनमें वरिष्ठ समाजसेवी धर्मेंद्र जैन, डॉ. अशोक सोनी, सुधीर अग्रवाल, कांग्रेस नेता दीपेश मीणा, दशरथ मीणा, कैलाश अहिरवार, राजू मेहर, ब्लॉक अध्यक्ष अनूप पाल, हिंदू उत्सव समिति के सचिव अशोक भार्गव, भाजपा नेता विशाल मारन सहित विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

वहीं मुस्लिम समाज की ओर से मुस्लिम कमेटी अध्यक्ष मो. सोहेल खान, मो. अल्ताफ खान, असलम पठान, हाजी अब्दुल खान, नौसाद पठान, पूर्व पार्षद शाहिद मामू, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अख्तर अली, इमरान खान, सलमान खान, सैयद अहमद अली, नसीम मंडी, शाहिल खान, आशु खान, आमिर खान सहित बड़ी संख्या में युवा और समाजजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए युवाओं द्वारा विशेष व्यवस्थाएं की गईं, जिसमें बैठने, इफ्तार सामग्री वितरण और अनुशासन बनाए रखने की जिम्मेदारियां शामिल थीं।
मंडीदीप में तीन स्थानों पर अदा होगी ईद की नमाज, तैयारियां पूरी
यह आयोजन इस बात का उदाहरण बना कि मंडीदीप जैसे औद्योगिक शहर में विविधता के बीच भी एकता और भाईचारा कायम है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक स्वर में यह संदेश दिया कि त्योहार किसी एक समाज के नहीं, बल्कि पूरे शहर के होते हैं और इन्हें मिल-जुलकर मनाना ही असली संस्कृति है।
इनका कहना…
“ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का काम करते हैं। सभी धर्मों के लोग एक साथ आए, यह हमारे शहर की पहचान है और हमें इसे बनाए रखना है।”
मो. सोहेल खान, अध्यक्ष – मुस्लिम समाज“रोज़ा इफ्तार केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि आपसी प्रेम और एकता का प्रतीक है। सभी समाजों की भागीदारी इस कार्यक्रम को खास बनाती है।”
बिट्टू पठान, मुस्लिम नेता
ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
“दैनिक तेजस रिपोर्टर”
www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…24X7
मैं पंकज जैन ✍️और मेरे सहयोगी अब आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें!
सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
Author: PANKAJ JAIN
पत्रकारिता में 2009 से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। "दैनिक अग्निबाण" में लंबी पारी के बाद "SCN NEWS" सहित कई संस्थानों में न्यूज़ डेस्क का नेतृत्व किया। वर्तमान में सा. "क्राइम अगेंस्ट न्यूज", दैनिक "तेजस रिपोर्टर" और कई डिजिटल प्लेटफार्म के संपादकीय प्रमुख हैं। सामाजिक सरोकारों, विशेषकर हाशिए पर खड़े वर्ग और अन्याय के मुद्दों पर लेखन में विशेष रुचि रखते हैं। इसके साथ ही "जिनोदय" और "पंकज का पंच" जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के निदेशक हैं, जो जनचेतना और वैचारिक संवाद को बढ़ावा देने का माध्यम हैं।








