भोपाल | नवरात्रि के पावन अवसर पर राजधानी भोपाल के कोलार रोड स्थित सी.आई. स्क्वायर कॉम्प्लेक्स में ‘सेठ सांवरिया फूड कॉर्नर’ का भव्य शुभारंभ हुआ। क्षेत्रीय विधायक रामेश्वर शर्मा ने फूड कॉर्नर का उद्घाटन किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र यति और साध्वी रंजना दीदी जी विशेष रूप से मौजूद रही।

-
भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र यति और साध्वी रंजना दीदी रही विशेष उपस्थिति में शामिल
-
नवरात्रि के छठे दिन कोलार रोड पर हुआ पारंपरिक तरीके से उद्घाटन समारोह
-
युवाओं के लिए रोजगार और स्वाद का नया केंद्र बनेगा यह फूड कॉर्नर
पारंपरिक स्वागत से गूंजा माहौल
अतिथियों का स्वागत भाजयुमो के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सत्येंद्र साहू, नमो नमो मोर्चा के युवा जिलाध्यक्ष जितेंद्र रिछारिया, कर्मा सेना के शंभूदयाल साहू ने किया। वहीं कुमारी आँचल रिछारिया ने कुमकुम तिलक और अंगवस्त्र उढ़ाकर स्वागत किया। फूड कॉर्नर के ऑनर अभिषेक रिछारिया ने साल-श्रीफल भेंट कर सम्मान जताया।

अतिथियों के संदेश
विधायक रामेश्वर शर्मा ने युवाओं को उद्यमिता के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि यह पहल स्थानीय स्तर पर रोजगार और सुविधा दोनों उपलब्ध कराएगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र यति ने शुभकामनाएँ देते हुए कहा— “अगली बार यहां भोजन करने जरूर आऊँगा।” साध्वी रंजना दीदी जी ने भी आशीर्वाद और अग्रिम शुभकामनाएँ दीं।
गणमान्य लोगों की उपस्थिति से बढ़ा मान
उद्घाटन समारोह में भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप , देवेंद्र रिछारिया, अरुण सोनी, रजनीश सोनी सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति और समाजसेवी मौजूद रहे।

स्थानीय लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र
‘सेठ सांवरिया फूड कॉर्नर’ के शुभारंभ ने कोलार क्षेत्र के लोगों को नए स्वाद और आधुनिक माहौल की सौगात दी है। आने वाले दिनों में यह स्थान युवाओं और परिवारों के बीच आकर्षण का केंद्र बनेगा।
ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
“दैनिक तेजस रिपोर्टर”
www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…24X7
मैं पंकज जैन ✍️और मेरे सहयोगी अब आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें!सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
Author: SURAJ MEHRA
साल 2022 से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत "सूरज मेहरा" आज भी निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मध्यप्रदेश की राजनीति, करंट अफेयर्स में विशेष रुचि है , साथ ही ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है , यहाँ मध्यप्रदेश की हर छोटी बड़ी हलचल पर नज़र रहती है





