📰 स्थानीय संवाददाता
मंडीदीप/सतलापुर । मंगलवार रात सतलापुर में हुए खौफनाक हत्याकांड ने इलाके में सनसनी फैला दी। मामा-भांजे ढाबे के पीछे लक्ष्मीनारायण मंदिर के पास एक युवक को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया गया। लेकिन इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस ने जिस तेजी से कार्रवाई की, उसने पूरे मामले को चंद घंटों में ही सुलझा दिया।
खून से लथपथ मिला युवक, अस्पताल पहुंचते ही मौत
21 अप्रैल 2026 की रात करीब 9:30 बजे झगड़े की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। यहां भागवत सिंह चौहान के किराये के कमरे में सुमित कुशवाह गंभीर हालत में पड़ा मिला।
पुलिस ने बिना देर किए घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मामूली रंजिश बनी हत्या की वजह
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी औबेदुल्लागंज शीला सुराणा ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए अलग-अलग पुलिस टीमें गठित कीं और आरोपी की धरपकड़ के निर्देश दिए।
चश्मदीदों और परिजनों से पूछताछ, तकनीकी साक्ष्य और साइबर सेल की मदद से पुलिस ने तेजी से जांच आगे बढ़ाई।

कुछ ही घंटों में आरोपी मुकेश कुमार गौड़ (33) को दबोच लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि—
“मृतक मुझे चिढ़ाता था… सबक सिखाना था…”
इसी रंजिश में उसने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर सुमित की हत्या कर दी। बीच-बचाव करने आए एक व्यक्ति और मृतक की मां को भी आरोपी ने घायल कर दिया।
एसडीओपी की रणनीति से मिली सफलता
पूरे ऑपरेशन की मॉनिटरिंग एसडीओपी शीला सुराणा द्वारा की गई। उनके निर्देश पर मंडीदीप, औबेदुल्लागंज, नूरगंज, गौहरगंज और सतलापुर पुलिस की संयुक्त टीम ने रिकॉर्ड समय में आरोपी को पकड़कर पुलिस की सक्रियता का परिचय दिया।
गंभीर धाराओं में मामला दर्ज
आरोपी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायालय गौहरगंज में पेश किया गया है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में निरीक्षक रंजीत सराठे, भरत प्रताप सिंह, तेजपाल सिंह, विनोद परमार, उपनिरीक्षक प्रेमलाल कुडापे सहित कई पुलिस कर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
खाकी की शेरनी! कौन हैं लेडी सिंघम SDOP शीला सुराना, एक तेज-तर्रार पुलिस ऑफिसर की प्रेरणादायी कहानी
यह घटना एक बार फिर चेतावनी देती है कि छोटी-सी रंजिश कब खौफनाक अंजाम ले ले, कहा नहीं जा सकता। किसी की शारीरिक बनावट, रंग-रूप या किसी भी आधार पर उसे चिढ़ाना या अपमानित करना सिर्फ मजाक नहीं, बल्कि अमानवीयता की शुरुआत है—जो कभी भी हिंसा में बदल सकती है।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने यह जरूर साबित कर दिया कि अपराधी कानून से बच नहीं सकता, लेकिन सच यह भी है कि समाज में इंसानियत और संवेदनशीलता बनाए रखने की जिम्मेदारी हम सबकी है।

ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म
www.tejasreporter.com पर
आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
“दैनिक तेजस रिपोर्टर”
www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…
मैं पंकज जैन
और मेरे सहयोगी अब
24X7 आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें! सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
Author: PANKAJ JAIN
पत्रकारिता में 2009 से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। "दैनिक अग्निबाण" में लंबी पारी के बाद "SCN NEWS" सहित कई संस्थानों में न्यूज़ डेस्क का नेतृत्व किया। वर्तमान में सा. "क्राइम अगेंस्ट न्यूज", दैनिक "तेजस रिपोर्टर" और कई डिजिटल प्लेटफार्म के संपादकीय प्रमुख हैं। सामाजिक सरोकारों, विशेषकर हाशिए पर खड़े वर्ग और अन्याय के मुद्दों पर लेखन में विशेष रुचि रखते हैं। इसके साथ ही "जिनोदय" और "पंकज का पंच" जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के निदेशक हैं, जो जनचेतना और वैचारिक संवाद को बढ़ावा देने का माध्यम हैं।






