रिपोर्ट-स्थानीय संवाददाता
भिंड | पूर्व विधायक श्री संजीव सिंह कुशवाह के जन्मदिन के अवसर पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती शैलेश सिंह ने करुणा और सेवा का एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हुए, उन्होंने इंसानियत युवा मंडल द्वारा संचालित पशु अस्पताल को आटा, बिस्किट और ब्रेड के पैकेट भेंट किए। यह सेवा कार्य न केवल पशु प्रेम का प्रतीक है, बल्कि समाज में करुणा का संदेश भी देता है।

इस विशेष अवसर पर श्रीमती शैलेश सिंह ने कहा, “अनंत शर्मा ‘हक्कू’ और उनकी टीम द्वारा लावारिस और घायल पशुओं की देखभाल और उपचार के क्षेत्र में किया गया कार्य सराहनीय है। यह प्रयास केवल जरूरतमंद पशुओं को नया जीवन देने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में संवेदनशीलता और जागरूकता का वातावरण भी तैयार करता है।”
उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में ऐसे किसी भी नेक कार्य के लिए वह और उनका परिवार हरसंभव सहायता प्रदान करेगा। उनके इस कदम ने समाज के हर वर्ग को पशु सेवा के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया है।








