शिवपुरी में भागवत कथा के दूसरे दिन धीरेंद्र शास्त्री के तीखे बयान, हिंदू समाज की गिरती स्थिति पर जताई गंभीर चिंता

SHARE:

रिपोर्ट – अतुल कुमार जैन
शिवपुरी | शहर में चल रही भागवत कथा के दूसरे दिन धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने समाज और धर्म से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि आज हिंदू समाज का पिछड़ना उसके अपनी धार्मिक परंपराओं से दूर होने का परिणाम है। न तिलक, न शिखा, न माला और न ही घर में वेद-शास्त्र – ये सब हिंदू की पहचान थे, जो आज गायब होते जा रहे हैं।
हिंदू के बच्चे को न गीता आती है न रामायण, यही हमारी हार है” – शास्त्री
शास्त्री ने कहा कि आज का हिंदू अपने ही मूल संस्कारों को भूलता जा रहा है। उन्होंने तुलना करते हुए कहा कि मुसलमान समुदाय में बच्चे कुरान की आयतें याद करते हैं, लेकिन हिंदू बच्चों को गीता और रामायण का ज्ञान न के बराबर है।
उन्होंने कहा
“हम पहचान खो रहे हैं, इसलिए पिछड़ रहे हैं।”
“कथा सुनेंगे तो मदिरालय नहीं, देवालय जाएंगे”
अपने उद्बोधन में शास्त्री ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को धार्मिक कथाओं से जोड़े। उनका कहना था कि धर्म की शिक्षा बच्चों को गलत रास्तों से दूर ले जाती है और उन्हें संस्कारित बनाती है।
सोशल मीडिया के फेर में उलझ रहीं बेटियाँ -“रील सबकी जिंदगी खराब कर रही है”

शास्त्री ने मध्य प्रदेश पुलिस के ‘ऑपरेशन मुस्कान’ का जिक्र करते हुए कहा कि कई लड़कियाँ सोशल मीडिया के चक्कर में घर से भाग रही हैं। उन्होंने कहा कि आज की बेटियाँ रील की चमक में असली जिंदगी बर्बाद कर रही हैं।
शास्त्री ने कटाक्ष किया –
“बिस्तर पर ले जाने वाले बहुत मिलेंगे, मंदिर ले जाने वाला कोई-कोई मिलेगा।”
जीवनसाथी सुंदर नहीं, समझदार होना चाहिए
उन्होंने विवाह और परिवार पर भी टिप्पणी की। शास्त्री ने कहा कि आज रिश्तों में दूरी का सबसे बड़ा कारण सोशल मीडिया और दिखावे की संस्कृति है।
उन्होंने कहा –
“समझदार साथी घर को मंदिर बनाता है।”
साथ ही, उन्होंने अत्यधिक सोशल मीडिया स्वतंत्रता को परिवारिक मर्यादाओं के लिए हानिकारक बताया।

ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
दैनिक तेजस रिपोर्टर”
www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…24X7
मैं पंकज जैन ✍️और मेरे सहयोगी अब आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें!
सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
Raju Atulkar
Author: Raju Atulkar

"पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, जिम्मेदारी भी है…" साल 2015 से कलम की स्याही से सच को उजागर करने की यात्रा जारी है। समसामयिक मुद्दों की बारीकियों को शब्दों में ढालते हुए समाज का आईना बनने की कोशिश। — राजू अतुलकर, तेजस रिपोर्टर डिजिटल

Join us on:

सबसे ज्यादा पड़ गई
Marketing Hack4u
error: Content is protected !!