रिपोर्ट – अतुल कुमार जैन
शिवपुरी | पिछोर जनपद की ग्राम पंचायत पारेश्वर में गुरुवार को विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रीय विधायक श्री प्रीतम सिंह लोधी ने विशेष रूप से उपस्थित होकर किसानों को उन्नत कृषि पद्धतियों और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के किसानों को नई तकनीकों, सरकारी योजनाओं और वैज्ञानिक कृषि के प्रति प्रेरित करना रहा। मंच से संबोधित करते हुए विधायक श्री लोधी ने कहा कि “भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद किसानों के लिए जन्म से लेकर बुढ़ापे तक लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका प्रत्यक्ष लाभ आप सभी को मिल रहा है।”
उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, फसल बीमा योजना, कृषि यंत्रीकरण योजना, कृषि सिंचाई योजना और प्राकृतिक खेती जैसे अभियानों से जुड़ें और अपने खेतों को समृद्ध बनाएं।
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान का दिया संदेश

विधायक ने मंच से किसानों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत प्रत्येक किसान को कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। यह न केवल पर्यावरण के लिए आवश्यक है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सकारात्मक संदेश भी है।
ड्रोन तकनीक से दवा छिड़काव का प्रदर्शन

इस कार्यक्रम की खास बात यह रही कि किसानों को आधुनिक तकनीक के रूप में ड्रोन से दवाई छिड़काव का लाइव डेमो भी दिखाया गया। विधायक श्री लोधी ने स्वयं ड्रोन संचालन कर किसानों को समझाया कि कैसे इस तकनीक के उपयोग से कम समय में अधिक क्षेत्र में दवा का छिड़काव संभव है, जिससे लागत कम होती है और फसल की गुणवत्ता भी बनी रहती है।
विशेषज्ञों ने दी तकनीकी जानकारी
कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र से आए वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिकों एवं अधिकारियों ने किसानों को मृदा परीक्षण, जैविक खाद, उन्नत बीजों के चयन, जल संरक्षण, और रबी-खरीफ की प्रमुख फसलों की वैज्ञानिक खेती की विधियों की जानकारी दी।
उपस्थित रहे किसान मित्र और कार्यकर्ता
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय किसान, किसान मित्र, पंचायत प्रतिनिधि, कृषि विभाग के अधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में किसानों को कृषि साहित्य, बीज किट एवं योजनाओं से संबंधित पंफलेट भी वितरित किए गए।
पारेश्वर में आयोजित यह कार्यक्रम किसानों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुआ। इस पहल से न केवल किसानों में तकनीकी जागरूकता बढ़ी, बल्कि उन्हें सरकार की योजनाओं से लाभ उठाने की प्रेरणा भी मिली। विधायक लोधी का सक्रिय भागीदारी इस अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायक रही।
ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
“दैनिक तेजस रिपोर्टर”
www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…24X7
मैं पंकज जैन ✍️और मेरे सहयोगी अब आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें!
सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
Author: Raju Atulkar
"पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, जिम्मेदारी भी है…" साल 2015 से कलम की स्याही से सच को उजागर करने की यात्रा जारी है। समसामयिक मुद्दों की बारीकियों को शब्दों में ढालते हुए समाज का आईना बनने की कोशिश। — राजू अतुलकर, तेजस रिपोर्टर डिजिटल





