रिपोर्ट-अतुल कुमार जैन
शिवपुरी जिले की पोहरी और गोवर्धन थाना पुलिस को आज दो बड़ी सफलताएँ मिलीं। पुलिस ने एक ओर 10 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया, जिस पर तीन हत्याओं का आरोप है, वहीं दूसरी ओर पत्नी पर निर्मम हमला करने वाले आरोपी को भी पकड़ लिया गया।
गोवर्धन थाना पुलिस ने ग्वालियर जिले के मुरार थाना क्षेत्र से फरार इनामी अपराधी प्रमोद सिंह (40) पुत्र शीशपाल सिंह चौहान को ककरौआ तिराहा से गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 315 बोर का देशी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए। प्रमोद सिंह पर पहले से कई गंभीर अपराध दर्ज हैं, जिनमें अपराध क्रमांक 55/2025 के तहत धारा 103 और 3(5) बीएनएस शामिल है। इसके अलावा, गोवर्धन पुलिस ने उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 08/2025 के तहत धारा 25/27(2) आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया है।
सूत्रों के अनुसार, इस इनामी बदमाश ने अब तक दो हत्याएँ की थीं और तीसरी हत्या उसने जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद अंजाम दी थी। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी, और आखिरकार उसे दबोच लिया गया।
पत्नी पर बेरहमी से हमला करने वाला आरोपी पकड़ा गया
पोहरी कस्बे की भगवती कॉलोनी में बीते दिनों दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी। 24 वर्षीय विवाहिता पर उसके पति छोटू खान पुत्र काले खान ने सिर्फ मोबाइल न देने की बात पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था। इस हमले में महिला का चेहरा, आँख और प्राइवेट पार्ट गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, लेकिन पोहरी थाना पुलिस ने गुरुवार को उसे पिपरघार के जंगल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने छोटू खान के खिलाफ अपराध क्रमांक 48/2025 धारा 115(2), 296, 351(2) बीएनएस और अपराध क्रमांक 49/2025 धारा 109(1), 296 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है, और हमले में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक की सख्त कार्रवाई








