रिपोर्ट-राकेश कुमार जैन
रायसेन जिला प्रशासन ने खाद्य सुरक्षा को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए मिलावटी और दूषित खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वाले व्यापारियों पर शिकंजा कसा है। कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा के निर्देश पर जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने ओबेदुल्लागंज और सिलवानी में छापेमारी कर कई प्रतिष्ठानों की जांच की। इस दौरान ऑनडोर कांसेप्ट लिमिटेड में भारी मात्रा में एक्सपायरी खाद्य सामग्री बरामद होने पर उसे जब्त कर नष्ट कराया गया और प्रतिष्ठान को सख्त चेतावनी दी गई।

-
मिलावटखोर सावधान! रायसेन प्रशासन ने शुरू किया सख्त अभियान
-
ऑनडोर कांसेप्ट लिमिटेड में एक्सपायरी खाद्य पदार्थ जब्त, प्रशासन ने दी चेतावनी
-
फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की बड़ी कार्रवाई, सिलवानी और ओबेदुल्लागंज में छापे
-
खाद्य सुरक्षा नियमों की अनदेखी भारी, नाना चौपाल फैमिली रेस्टोरेंट का पंजीकरण निलंबित
-
एक्सपायरी और मिलावटी खाद्य सामग्री पर प्रशासन सख्त, विक्रेताओं को मिली चेतावनी
सिलवानी में पापड़, सॉस और मसाले के नमूने लिए गए
सिलवानी क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान पापड़, सॉस और विभिन्न मसालों के नमूने एकत्र किए गए, जिनकी गुणवत्ता की जांच की जाएगी।









