रिपोर्ट-राजेश जैन दद्दू
राजधानी भोपाल के लालघाटी क्षेत्र को आज एक अद्वितीय और ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। आचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज के शिष्य मुनि श्री आदित्य सागर जी महाराज संसंघ का, आचार्य विनम्र सागर जी महाराज के सान्निध्य में विराजमान उनके संसंघ से महा मिलन हुआ। इस दिव्य अवसर पर धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इस महामिलन को देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए। वातावरण भक्तिरस से ओतप्रोत हो उठा, और लालघाटी परिसर “नमोस्तु शासन जयवंत हो” के उद्घोष से गूंज उठा।
उद्बोधन में छलकी भक्ति की भावना
मुनि श्री आदित्य सागर जी ने अपने हृदयस्पर्शी उद्बोधन में आचार्य विनम्र सागर जी महाराज के प्रति अटूट भक्ति प्रकट की। उन्होंने श्रद्धालुओं को प्रेरित करते हुए इस पवित्र मिलन के महत्व को समझाया।

इस दौरान उन्होंने घोषणा की कि अप्रैल माह में इंदौर में आयोजित होने वाले आचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज के पट्टाचार्य महामहोत्सव में संसंघ सहित सम्मिलित होने का सौभाग्य मिलेगा। यह संदेश सुनकर उपस्थित समाजजन के हृदय में अपार उत्साह और श्रद्धा की भावना जागृत हुई।
समाजजनों की अप्रतिम भागीदारी
इस महामिलन के साक्षी बने समाजजनों ने अपने अनुभव साझा करते हुए इसे अपने जीवन के दुर्लभ क्षणों में से एक बताया।
लालघाटी का परिसर भक्तों और संतों के मिलन से आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण हो गया। जयघोषों और मंगल ध्वनियों ने इस आयोजन को और भी यादगार बना दिया।
ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते सबसे लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म 🖱️www.tejasreporter.com पर
📱आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में 📰 “दैनिक तेजस रिपोर्टर” www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ मैं पंकज जैन ✍🏻 और मेरे सहयोगी अब ⏱️24X7 आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
Author: Tejas Reporter
296






