धर्म की गूंज से गुंजायमान हुआ बामौर कलां, श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर बना आस्था और संस्कारों का केंद्र

SHARE:

📰 अतुल कुमार जैन
बामौर कलां | धर्म नगरी बामौर कलां इन दिनों पूर्णतः धर्ममय वातावरण में सराबोर है। श्री दिगम्बर जैन श्रमण संस्कृति संस्थान, सांगानेर (जयपुर, राजस्थान) द्वारा संचालित श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर में प्रतिदिन समाजजनों की भारी सहभागिता देखने को मिल रही है। शिविर के माध्यम से दिगम्बर जैन समाज के पुरुष, महिलाएं, युवक-युवतियां एवं बालक-बालिकाएं धर्म लाभ प्राप्त कर अपने जीवन को संस्कारमय और आध्यात्मिक दिशा प्रदान कर रहे हैं।
शिविर में सांगानेर से पधारे विद्वान पंडित कमलेश जैन शास्त्री एवं पंडित सृजन जैन शास्त्री अपने प्रभावशाली प्रवचनों, सरल व्याख्यान शैली और गहन धार्मिक ज्ञान के माध्यम से समाजजनों को जैन धर्म के सिद्धांतों से जोड़ रहे हैं। दोनों विद्वानों के सान्निध्य में शिविर का वातावरण पूरी तरह भक्ति, साधना और आत्मकल्याण की भावना से ओतप्रोत बना हुआ है।

बच्चों में संस्कारों का हो रहा विशेष निर्माण

शिविर में प्रातःकाल बच्चों को पूजन-विधि, मंत्रोच्चार एवं दैनिक धार्मिक संस्कारों का अभ्यास कराया जा रहा है। बालक-बालिकाएं उत्साहपूर्वक भाग लेकर धर्म के प्रति अपनी आस्था और लगाव बढ़ा रहे हैं। बच्चों को रोचक गतिविधियों, प्रश्नोत्तरी, धार्मिक खेल एवं प्रेरणादायी प्रसंगों के माध्यम से धर्म शिक्षा दी जा रही है, जिससे उनमें संस्कारों का बीजारोपण हो रहा है।

छहढाला और न्यायदर्शन का कराया जा रहा गहन अध्ययन

दोपहर के सत्र में बच्चों को छहढाला का विस्तृत ज्ञान कराया जा रहा है। वहीं महिलाओं के लिए विशेष रूप से आलाप पद्धति के माध्यम से न्यायदर्शन का सरल एवं गहन अध्ययन पंडित सृजन जैन शास्त्री द्वारा कराया जा रहा है। महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित होकर धर्म के गूढ़ विषयों को सहज रूप में समझ रही हैं।
सायंकालीन सत्र में धर्मसभा का आयोजन किया जाता है, जहां पंडित कमलेश जैन शास्त्री द्वारा छहढाला के विस्तृत विज्ञान, आत्मकल्याण, संयम, साधना एवं जैन सिद्धांतों पर प्रभावी प्रवचन दिए जा रहे हैं। उनके ओजस्वी प्रवचन समाजजनों को आत्मचिंतन और धर्ममार्ग की ओर प्रेरित कर रहे हैं। महिला एवं पुरुष वर्ग समान रूप से धर्म श्रवण कर आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति कर रहे हैं।

आचार्यों के आशीर्वाद में संचालित हो रहा विशेष आयोजन

यह विशाल धार्मिक आयोजन आचार्य श्री विद्यासागर जी महामुनिराज एवं विद्याशिरोमणि आचार्य भगवन् श्री समयसागर जी महाराज के पावन आशीर्वाद तथा निर्यापक श्रमण श्री 108 सुधासागर जी महाराज के विशेष निर्देशन में संचालित हो रहा है। संतों के आशीर्वाद एवं विद्वानों के मार्गदर्शन से शिविर निरंतर सफलता की ओर अग्रसर है।

धर्ममय हुआ पूरा बामौर कलां

शिविर के प्रभाव से संपूर्ण बामौर कलां में धर्म, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना का वातावरण निर्मित हो गया है। सुबह से लेकर रात्रि तक धर्म चर्चा, स्वाध्याय और प्रवचनों की गूंज सुनाई दे रही है। समाजजन इस आयोजन को अपने जीवन के लिए अत्यंत प्रेरणादायी एवं कल्याणकारी बता रहे हैं।
धार्मिक, सांस्कृतिक और संस्कारमय गतिविधियों से परिपूर्ण यह शिविर समाज में नई चेतना जागृत करने के साथ-साथ नई पीढ़ी को धर्म से जोड़ने का अनूठा माध्यम बन रहा है।

ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म
🖱️www.tejasreporter.com पर
📱आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
📰 “दैनिक तेजस रिपोर्टर
सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…
 मैं पंकज जैन ✍🏻 और मेरे सहयोगी अब ⏱️24X7 आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें! सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
Atul Kumar Jain
Author: Atul Kumar Jain

अतुल कुमार जैन निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मध्यप्रदेश के शिवपुरी क्षेत्र की जमीनी खबरों, स्थानीय मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर इनकी विशेष पकड़ है। क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी हलचल पर इनकी पैनी नजर रहती है। वर्तमान में तेजस रिपोर्टर के साथ जुड़कर शिवपुरी क्षेत्र की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं और निष्पक्ष एवं प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से अपनी सशक्त पहचान बना रहे हैं।

Join us on:

सबसे ज्यादा पड़ गई