गौहरगंज उप-जेल में जेल चिकित्सालय का शुभारंभ, बंदियों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

SHARE:

📰 प्रेमनारायण राजपूत
गौहरगंज | उप-जेल गौहरगंज में बंदियों के प्राथमिक उपचार के लिए शुक्रवार को जेल चिकित्सालय का शुभारंभ किया गया। यह पहल अनुविभागीय दण्डाधिकारी चंद्रशेखर श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में की गई।

चिकित्सालय की स्थापना में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. धर्मेन्द्र कुमार गौर का विशेष सहयोग रहा। अस्पताल के लिए आवश्यक संसाधनों में पलंग, गद्दे, पेशेंट स्टूल, व्हील चेयर, मेडिसिन रैक, ऑब्जर्वेशन टेबल, बॉटल स्टैंड सहित दवाइयों की व्यवस्था की गई है।

इस सुविधा के शुरू होने से अब जेल में निरुद्ध बंदियों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं तत्काल उपलब्ध हो सकेंगी, जिससे आपात स्थितियों में समय पर उपचार संभव होगा।

कार्यक्रम के दौरान एसडीएम चंद्रशेखर श्रीवास्तव, बीएमओ डॉ. धर्मेन्द्र कुमार गौर, सहायक जेल अधीक्षक यशवंत शिल्पकार सहित जेल स्टाफ उपस्थित रहा।

इस पहल को बंदियों के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म 🖱️www.tejasreporter.com पर
📱आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
📰 “दैनिक तेजस रिपोर्टर
🌐 www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…
मैं पंकज जैन ✍🏻 और मेरे सहयोगी अब ⏱️24X7 आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें! सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
PANKAJ JAIN
Author: PANKAJ JAIN

पत्रकारिता में 2009 से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। "दैनिक अग्निबाण" में लंबी पारी के बाद "SCN NEWS" सहित कई संस्थानों में न्यूज़ डेस्क का नेतृत्व किया। वर्तमान में सा. "क्राइम अगेंस्ट न्यूज", दैनिक "तेजस रिपोर्टर" और कई डिजिटल प्लेटफार्म के संपादकीय प्रमुख हैं। सामाजिक सरोकारों, विशेषकर हाशिए पर खड़े वर्ग और अन्याय के मुद्दों पर लेखन में विशेष रुचि रखते हैं। इसके साथ ही "जिनोदय" और "पंकज का पंच" जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के निदेशक हैं, जो जनचेतना और वैचारिक संवाद को बढ़ावा देने का माध्यम हैं।

Join us on:

सबसे ज्यादा पड़ गई