📰 डिजिटल डेस्क
रायसेन/औबेदुल्लागंज | मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में सरकारी लापरवाही और संभावित भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। गौहरगंज-औबेदुल्लागंज क्षेत्र के ग्राम दिवाटिया स्थित सरकारी वेयरहाउस में रखा करीब 22 हजार मीट्रिक टन गेहूं सड़ गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 35 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

चौंकाने वाली बात यह है कि इस गेहूं को बचाने के नाम पर किराया, रखरखाव, परिवहन और कीटनाशक छिड़काव पर करीब 150 करोड़ रुपये खर्च कर दिए गए, फिर भी अनाज पूरी तरह खराब हो गया।
2022 में ही खराब बताया गया था गेहूं
जानकारी के अनुसार, यह गेहूं वर्ष 2017-18 में सीहोर जिले के बकतरा में खरीदा गया था, जिसे 2022 में रायसेन के नूरगंज और दिवाटिया वेयरहाउस में शिफ्ट किया गया।

किसान नेता राहुल गौर का कहना है कि शिफ्टिंग के समय ही यह गेहूं खराब बताया जा चुका था, बावजूद इसके इसे वेयरहाउस में रखा गया।
34 बार छिड़काव, फिर भी नहीं बचा अनाज
वेयरहाउस प्रबंधन के अनुसार, गेहूं को बचाने के लिए करीब 34 बार कीटनाशक छिड़काव किया गया, लेकिन हालत सुधरने के बजाय और बिगड़ती गई। अब स्थिति यह है कि गेहूं से तेज दुर्गंध उठ रही है और यह न तो मानव उपयोग के लायक बचा है, न ही पशुओं के चारे के रूप में उपयोग किया जा सकता है।
अब उठ रहे गंभीर सवाल
-
जब गेहूं पहले से खराब था, तो उसे शिफ्ट क्यों किया गया?
-
किसके दबाव में यह निर्णय लिया गया?
-
रखरखाव के नाम पर 150 करोड़ खर्च होने के बाद भी जिम्मेदारी तय क्यों नहीं?
-
क्या यह सरकारी खजाने की खुली लूट नहीं है?
-
यह मामला सीधे तौर पर गरीबों के राशन और किसानों की मेहनत के अनाज की बर्बादी से जुड़ा है?
-
क्या शासन जनता की मेहनत की कमाई को इस तरह बर्बाद करने के लिए दोषी नहीं?
रिश्तों के नाम पर अन्याय : मुझे बस एक बच्चा चाहिए… क्या यह भी अपराध है?
जांच शुरू, सभी वेयरहाउस की होगी जांच
ओबेदुल्लागंज तहसीलदार नीलेश सरवटे ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए हैं। साथ ही क्षेत्र के अन्य वेयरहाउस की भी जांच की जा रही है, ताकि कहीं और अनाज खराब न हो रहा हो।

यह मामला केवल लापरवाही नहीं, बल्कि सिस्टम में बड़े स्तर पर गड़बड़ी और जवाबदेही के अभाव की ओर इशारा करता है। अब सबकी नजर जांच और कार्रवाई पर टिकी है।

ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म
www.tejasreporter.com पर
आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
“दैनिक तेजस रिपोर्टर”
www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…
मैं पंकज जैन
और मेरे सहयोगी अब
24X7 आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें! सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
Author: PANKAJ JAIN
पत्रकारिता में 2009 से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। "दैनिक अग्निबाण" में लंबी पारी के बाद "SCN NEWS" सहित कई संस्थानों में न्यूज़ डेस्क का नेतृत्व किया। वर्तमान में सा. "क्राइम अगेंस्ट न्यूज", दैनिक "तेजस रिपोर्टर" और कई डिजिटल प्लेटफार्म के संपादकीय प्रमुख हैं। सामाजिक सरोकारों, विशेषकर हाशिए पर खड़े वर्ग और अन्याय के मुद्दों पर लेखन में विशेष रुचि रखते हैं। इसके साथ ही "जिनोदय" और "पंकज का पंच" जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के निदेशक हैं, जो जनचेतना और वैचारिक संवाद को बढ़ावा देने का माध्यम हैं।






