उज्जैन में जैन पत्रकारों का राष्ट्रीय स्तर का महासंगम : 29 मार्च को “जैन पत्रकार अवार्ड” से होगा सम्मान

SHARE:

📰 डिजिटल डेस्क
जावरा | जैन समाज के पत्रकारों को एक मंच पर लाने और समाज से जुड़े मुद्दों को संगठित रूप से उठाने के उद्देश्य से उज्जैन में जैन पत्रकारों का राष्ट्रीय स्तर का महासंगम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम 29 मार्च 2026, रविवार को आयोजित होगा, जिसमें देशभर के जैन पत्रकार और मीडिया कर्मी शामिल होंगे।
                                                   Advertisement
यह आयोजन परम पूज्य आचार्य श्री नवरत्न सागर सूरीश्वर जी महाराज के कृपाप्राप्त आचार्य श्री विश्वरत्न सागर सूरीश्वर जी महाराज के सानिध्य और मार्गदर्शन में प्रस्तावित है। कार्यक्रम के माध्यम से जैन पत्रकारों के लिए एक संगठित मंच “जैन पत्रकार परिषद” के गठन की पहल की जा रही है।

दीपक दुग्गड को बनाया गया संयोजक

इस अभियान के विस्तार और संगठन के गठन के लिए दीपक दुग्गड को संयोजक नियुक्त किया गया है। संयोजक दीपक दुग्गड ने बताया कि जैन पत्रकार परिषद के माध्यम से देशभर के जैन मीडिया कर्मियों को एक मंच पर जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पत्रकारों को “जैन पत्रकार अवार्ड” से सम्मानित करने की योजना बनाई गई है।

पत्रकारों को दिया जा रहा निमंत्रण

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संयोजक दीपक दुग्गड विभिन्न शहरों और गांवों का दौरा कर पत्रकारों से संपर्क कर रहे हैं। इसी क्रम में वे जावरा पहुंचे, जहां उन्होंने कई वरिष्ठ पत्रकारों से मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम की निमंत्रण पत्रिका और पोस्टर सौंपे।

इस दौरान जैन सोशल ग्रुप मेन के अध्यक्ष, भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला संयोजक अशोक चोपड़ा, वरिष्ठ पत्रकार सुजानमल कोचट्टा, प्रकाश बारोड़, पारस छाजेड़, निलेश सुराणा सहित अन्य पत्रकारों से भेंट कर उन्हें समारोह में शामिल होने का आग्रह किया।

समाज से जुड़े मुद्दों को उठाने का उद्देश्य

आयोजकों के अनुसार जैन पत्रकार परिषद का मुख्य उद्देश्य जैन पत्रकारों और मीडिया कर्मियों को एकजुट करना तथा समाज और साधु-संतों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना है।

मानवता हुई शर्मसार : मंडीदीप में गाय के चारे से भोजन उठाती वृद्ध महिला, SDM ने दिखाई संवेदनशीलता

इस अवसर पर प्रदेश मीडिया सचिव प्रवीण जैन भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को लेकर जैन पत्रकारों में उत्साह देखा जा रहा है और इसे जैन मीडिया जगत का एक महत्वपूर्ण आयोजन माना जा रहा है।


ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
दैनिक तेजस रिपोर्टर
www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…24X7
मैं पंकज जैन ✍️और मेरे सहयोगी अब आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें!
सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
घटना के बाद औद्योगिक नगर मंडीदीप में इस मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है, वहीं पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्पष्ट तस्वीर सामने आने की बात कह रही है।
PANKAJ JAIN
Author: PANKAJ JAIN

पत्रकारिता में 2009 से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। "दैनिक अग्निबाण" में लंबी पारी के बाद "SCN NEWS" सहित कई संस्थानों में न्यूज़ डेस्क का नेतृत्व किया। वर्तमान में सा. "क्राइम अगेंस्ट न्यूज", दैनिक "तेजस रिपोर्टर" और कई डिजिटल प्लेटफार्म के संपादकीय प्रमुख हैं। सामाजिक सरोकारों, विशेषकर हाशिए पर खड़े वर्ग और अन्याय के मुद्दों पर लेखन में विशेष रुचि रखते हैं। इसके साथ ही "जिनोदय" और "पंकज का पंच" जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के निदेशक हैं, जो जनचेतना और वैचारिक संवाद को बढ़ावा देने का माध्यम हैं।

Join us on:

सबसे ज्यादा पड़ गई