मंडीदीप में एलपीजी एजेंसी पर कार्रवाई: अनुज्ञप्ति शर्तों के उल्लंघन पर सिलेंडर जब्त

SHARE:

📰 राजू अतुलकर
रायसेन/मंडीदीप | जिले के मंडीदीप क्षेत्र में एलपीजी एजेंसी द्वारा अनुज्ञप्ति की शर्तों का उल्लंघन पाए जाने पर प्रशासन ने कार्रवाई की है। निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में कमर्शियल गैस सिलेंडर निर्धारित नियमों के विपरीत खुले परिसर में रखे मिलने पर उन्हें जब्त कर पंचनामा तैयार किया गया।
प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार 14 मार्च 2026 को सेक्टर-सी स्थित प्लॉट नंबर 15 पर संचालित एचपीसीएल (HPCL) के कमर्शियल एलपीजी डीलर विनोद कुमार जैन के परिसर का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान पाया गया कि सिक्योरिटी पेपर मिल, होशंगाबाद को सप्लाई के लिए 13 मार्च को प्राप्त गैस सिलेंडर परिसर में ही रखे हुए थे, जबकि उन्हें नियमानुसार निर्धारित स्थान पर भेजा जाना था।

निरीक्षण में परिसर में 47.2 किलोग्राम क्षमता के 85 सिलेंडर ट्रक में रखे हुए मिले, जबकि 19 किलोग्राम के 115 सिलेंडर तथा 5 किलोग्राम के 10 सिलेंडर (5 भरे और 5 खाली) भी खुले स्थान पर पाए गए। प्रशासन के अनुसार सिलेंडरों को गोदाम में सुरक्षित रखने के बजाय खुले में रखना अनुज्ञप्ति की शर्तों का उल्लंघन है।
मौके पर मौजूद अधिकारियों ने नियमों के तहत सिलेंडरों को जब्त कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए उन्हें एजेंसी संचालक की सुपुर्दगी में रखा और पंचनामा तैयार किया।

SDOP शीला सुराणा की रणनीति से खुला नकबजनी कांड: औबेदुल्लागंज पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, ₹80 हजार का माल बरामद

यह कार्रवाई कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा के निर्देशन में की गई। अभियान में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) चंद्रशेखर श्रीवास्तव, जिला आपूर्ति अधिकारी राजू कातुलकर, तहसीलदार हेमंत शर्मा, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी प्रताप सिंह, सहायक आपूर्ति अधिकारी संगीता तथा थाना प्रभारी रंजीत सराठे सहित प्रशासनिक और पुलिस अमला मौजूद रहा।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि एलपीजी गैस के भंडारण और वितरण से जुड़े नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।

ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
दैनिक तेजस रिपोर्टर
www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…24X7
मैं पंकज जैन ✍️और मेरे सहयोगी अब आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें!
सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
PANKAJ JAIN
Author: PANKAJ JAIN

पत्रकारिता में 2009 से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। "दैनिक अग्निबाण" में लंबी पारी के बाद "SCN NEWS" सहित कई संस्थानों में न्यूज़ डेस्क का नेतृत्व किया। वर्तमान में सा. "क्राइम अगेंस्ट न्यूज", दैनिक "तेजस रिपोर्टर" और कई डिजिटल प्लेटफार्म के संपादकीय प्रमुख हैं। सामाजिक सरोकारों, विशेषकर हाशिए पर खड़े वर्ग और अन्याय के मुद्दों पर लेखन में विशेष रुचि रखते हैं। इसके साथ ही "जिनोदय" और "पंकज का पंच" जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के निदेशक हैं, जो जनचेतना और वैचारिक संवाद को बढ़ावा देने का माध्यम हैं।

Join us on:

सबसे ज्यादा पड़ गई