📰 राजू अतुलकर रायसेन/मंडीदीप | शहर के वार्ड क्रमांक 22 से सामने आया एक वीडियो लोगों के दिलों को झकझोर रहा है। वीडियो में एक वृद्ध महिला को गाय के लिए डाले गए चारे में से कुछ उठाते हुए देखा जा रहा है। यह दृश्य देखकर हर संवेदनशील व्यक्ति का मन दुख और पीड़ा से भर जाता है।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को साझा करते हुए एक यूजर के.के. चौबे ने भावुक शब्दों में लिखा कि उस मां के बेटों से बस इतना आग्रह है कि कम से कम उन्हें दो वक्त की रोटी तो दे दें… आखिर वही मां है जिसने उन्हें अपनी कोख से जन्म दिया और बड़े प्यार से पाल-पोसकर बड़ा किया। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में गहरी पीड़ा और आक्रोश दोनों देखने को मिल रहे हैं। कई लोग इसे मानवता को शर्मसार करने वाला दृश्य बता रहे हैं।
वीडियो देखें :
https://www.instagram.com/reel/DV0UQ7Ak8ey/https://www.facebook.com/share/r/1GWus5LekM/
हालांकि इस बात की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है कि महिला वास्तव में भोजन के लिए ही ऐसा कर रही थीं या फिर उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। लेकिन सच चाहे जो भी हो, यह दृश्य हमें भीतर तक झकझोर देता है।यह घटना हमें याद दिलाती है कि बुजुर्ग केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हमारे जीवन की जड़ होते हैं। जिन हाथों ने हमें चलना सिखाया, उन्हें कभी भी उपेक्षा या अभाव में नहीं छोड़ना चाहिए।

समाज तभी सभ्य कहलाएगा, जब हर मां-बाप को सम्मान और सहारा मिलेगा।
बेटों के होते हुए भी वृद्धा की ऐसी हालत ने खड़े किए सवाल
बताया जा रहा है कि इस वृद्ध महिला के दो बेटे हैं, जिनमें से एक वन विभाग में डिप्टी रेंजर के पद पर है। इतना ही नहीं, परिवार के पास मंडीदीप में तीन बहुमंजिला मकान होने की भी जानकारी सामने आ रही है।

ऐसे में संसाधनों की कमी न होने के बावजूद वृद्धा की यह स्थिति न केवल चिंताजनक है, बल्कि यह दृश्य मानवीय संवेदनाओं को भी झकझोर देने वाला माना जा रहा है।
एसडीएम चंद्रशेखर श्रीवास्तव की संवेदनशील पहल की सराहना
इस मामले में एक सकारात्मक पहल भी सामने आई है। गौहरगंज एसडीएम चंद्रशेखर श्रीवास्तव ने ‘दैनिक तेजस रिपोर्टर’ के इंस्टाग्राम पेज ‘मंडीदीप अपडेट्स‘ की खबर देखने के बाद तुरंत संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए तेजस रिपोर्टर से संपर्क किया। उन्होंने न केवल उक्त वृद्ध महिला को आश्रय स्थल भेजने की बात कही, बल्कि उसके परिजनों से बात कर वृद्धा को सम्मान घर में रखने हेतु भी बातचीत कर इंसानियत का परिचय दिया।
इनका कहना…
“मामले की जानकारी मिलने के बाद वृद्ध महिला के परिजनों से बातचीत की गई है। उन्हें समझाइश दी गई है कि वे अपनी माता को घर में सम्मान और उचित देखभाल के साथ रखें। प्रशासन की ओर से भी स्थिति पर नजर रखी जा रही है, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने।”
चंद्रशेखर श्रीवास्तव, SDM गौहरगंज
ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
“दैनिक तेजस रिपोर्टर”
www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…24X7
मैं पंकज जैन ✍️और मेरे सहयोगी अब आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें!
सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
Author: SURAJ MEHRA
साल 2022 से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत "सूरज मेहरा" आज भी निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मध्यप्रदेश की राजनीति, करंट अफेयर्स में विशेष रुचि है , साथ ही ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है , यहाँ मध्यप्रदेश की हर छोटी बड़ी हलचल पर नज़र रहती है







