रिपोर्ट:डॉ. कमलेश मीना अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर Balsakhivan Foundation द्वारा लेबर कैंप में रहने वाली महिलाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम एवं महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को महिला अधिकार, बाल अधिकार, कानूनी जानकारी तथा स्वास्थ्य संबंधी विषयों के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपा पटेल ने महिलाओं को स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। वहीं एसआई शशि चौबे ने बाल अधिकार, घरेलू हिंसा (Domestic Violence) और महिला अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही एएसआई सोनिया पटेल एवं कॉन्स्टेबल रमिया उइके ने महिलाओं को सुरक्षा और कानून से जुड़ी अहम जानकारियों से अवगत कराया।
इस अवसर पर एडवोकेट श्रद्धा बैरागी और एडवोकेट रोहित कौशिक ने महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में Balsakhivan Foundation की अध्यक्ष श्रृष्टि रघुवंशी, कोषाध्यक्ष शिवकुमारी रघुवंशी, संयुक्त सचिव एडवोकेट रमेश्वर सिंगरौली तथा NCC Company Limited के प्रोजेक्ट मैनेजर अभय कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान कई महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर फाउंडेशन के सदस्य एवं स्वयंसेवक मयूरी पाटीदार, आरती चौहान, आनबी चौहान, अविरल ठाकुर, विशाल रघुवंशी, सत्यम रघुवंशी और शिवम रघुवंशी भी मौजूद रहे।
इस कार्यक्रम के माध्यम से लेबर कैंप में रहने वाली महिलाओं को उनके अधिकारों, स्वास्थ्य और बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए जागरूक करने का प्रयास किया गया।
Author: SURAJ MEHRA
साल 2022 से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत "सूरज मेहरा" आज भी निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मध्यप्रदेश की राजनीति, करंट अफेयर्स में विशेष रुचि है , साथ ही ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है , यहाँ मध्यप्रदेश की हर छोटी बड़ी हलचल पर नज़र रहती है






