शादी में गया परिवार, पीछे से साफ हुआ घर: बरेली पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा, ₹2.75 लाख का माल बरामद

SHARE:


रिपोर्ट – अशोक तिवारी
रायसेन। रायसेन जिला के थाना बरेली क्षेत्र में शादी समारोह में शामिल होने गए एक परिवार के सूने मकान में चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे एवं एसडीओपी बरेली कुंवर सिंह मुकाती के मार्गदर्शन में की गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक कपिल गुप्ता के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया।
घटना का विवरण
फरियादी आशुतोष शर्मा पिता ब्रजमोहन शर्मा निवासी गुरारिया रोड धोखेड़ा, थाना बरेली ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 19 फरवरी 2026 की दरम्यानी रात अज्ञात बदमाशों ने उनके सूने घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण एवं नगदी पार कर दी। मामले में अप.क्र. 85/26 धारा 331(4), 305(a) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने जिला नरसिंहपुर निवासी दिलीप उर्फ चिलम (24) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने खुलासा किया कि उसने अपने साथियों सनी उर्फ प्रभात, आनंद उर्फ गुरु उर्फ साधु निवासी पलिया पिपरिया जिला नर्मदापुरम तथा शादी में खाना बनाने आए हलवाई छुट्टन पचौरी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। हलवाई को परिवार के शादी में जाने की जानकारी थी, जिसका फायदा उठाकर आरोपियों ने घर और अलमारी का ताला तोड़कर चोरी की।
बरामदगी
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित कुल ₹2,75,000 मूल्य का मशरूका बरामद किया है।
गिरफ्तार आरोपी
दिलीप उर्फ चिलम पिता माखन बाथरे (24), राजनगर कॉलोनी, नरसिंहपुर
आनंद बरोलिया उर्फ गुरु उर्फ साधु (41), पलिया पिपरिया, थाना बनखेड़ी, जिला नर्मदापुरम
छुट्टन पचौरी (55), पिपरिया, जिला नर्मदापुरम
एक विधि विरुद्ध बालक
सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कपिल गुप्ता, उपनिरीक्षक रामप्रसाद गोहे (विवेचना/गिरफ्तारी), उपनिरीक्षक सागर साहू (तकनीकी विशेषज्ञ), सहायक उपनिरीक्षक रमेश खंडाग्रे, सोन सिंह व्यायाम, प्रधान आरक्षक श्यामसिंह राजपूत, राजेश राजपूत, चन्द्रकांत राय, शिवकुमार ऊईके, विनीत अहिरवार, आरक्षक मुकेश यादव, अनिल अहिरवार, मुकेश पटेल एवं सैनिक विजयसिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
दैनिक तेजस रिपोर्टर
www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…24X7
मैं पंकज जैन ✍️और मेरे सहयोगी अब आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें!
सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
Raju Atulkar
Author: Raju Atulkar

"पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, जिम्मेदारी भी है…" साल 2015 से कलम की स्याही से सच को उजागर करने की यात्रा जारी है। समसामयिक मुद्दों की बारीकियों को शब्दों में ढालते हुए समाज का आईना बनने की कोशिश। — राजू अतुलकर, तेजस रिपोर्टर डिजिटल

Join us on: