एमपी में फिर पेशाब कांड,मंडीदीप में बीच बाज़ार में दिव्यांग युवक पर किया पेशाब ,आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

रायसेन | मंडीदीप में इंसानियत शर्मसार  करने वाली घटना सामने आई है।यह पूरा मामला इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास का है, जहाँ शराब के नशे में दो युवकों ने एक दिव्यांग युवक के साथ अमानवीय हरकत की। विवाद के बाद जब दिव्यांग युवक जमीन पर गिर गया, तभी आरोपियों ने उस पर पेशाब कर दिया।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी राजकुमार लवंशी और गोविंद लवंशी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

चौंकाने वाली बात यह है कि 37 सेकंड के इस वीडियो में कई लोग मौके पर मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी दिव्यांग को बचाने की कोशिश नहीं की — हर किसी ने सिर्फ मोबाइल निकाला और वीडियो बनाते रहे।फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की है और मामले की जांच जारी है।

PCC चीफ जीतू पटवारी ने सरकार को लिया आड़े हाथ कहा-पहले भाजपा नेता पेशाब करते थे वही आदत सब में डाली

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि कानून नाम की कोई चिड़िया ,मतलब गृह मंत्रालय नाम का कोई मंत्रालय, गृह मंत्री नाम का कोई मंत्री, मध्यप्रदेश में नही है नेशनल क्राइम ब्यूरो के आंकड़े चिल्लाकर कह रहे है कि यहां कानून जीरो ,किसी व्यक्ति पर बार-बार पेशाब करना यह सिर्फ मध्यप्रदेश में ही हो सकता है पहले बीजेपी के नेता करते थे वही आदत अब सब में डाल रहे है


ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
दैनिक तेजस रिपोर्टर”
www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…24X7
मैं पंकज जैन ✍️और मेरे सहयोगी अब आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें!सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें
SURAJ MEHRA
Author: SURAJ MEHRA

साल 2022 से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत "सूरज मेहरा" आज भी निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मध्यप्रदेश की राजनीति, करंट अफेयर्स में विशेष रुचि है , साथ ही ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है , यहाँ मध्यप्रदेश की हर छोटी बड़ी हलचल पर नज़र रहती है

Join us on:

सबसे ज्यादा पड़ गई