भोपाल। वैष्णव किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर साध्वी संजना सखी ने कहा कि आज किन्नर समाज में सकारात्मक परिवर्तन तेजी से दिखाई दे रहे हैं और आने वाले समय में यह बदलाव और भी मजबूत होंगे। उन्होंने कहा कि किन्नर समाज ने हमेशा मुख्यधारा समाज के साथ मिलकर काम किया है और हर स्तर पर अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
साध्वी संजना सखी ने “तेजस रिपोर्टर” को बताया कि देश के कई राज्यों में ट्रांसजेंडर बोर्ड का गठन हो चुका है, जिससे वहां किन्नर समुदाय की समस्याओं और अधिकारों पर प्रभावी ढंग से काम हो रहा है। उन्होंने मध्यप्रदेश सरकार से भी ऐसी ही व्यवस्था जल्द लागू करने की मांग की।

उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से अपील करते हुए कहा—
“मध्यप्रदेश में भी ट्रांसजेंडर बोर्ड का गठन किया जाए ताकि हम किन्नर समाज की समस्याओं को एक उचित मंच पर रख सकें और हमारे समुदाय को एक सशक्त फोरम मिल सके।”
साध्वी ने यह भी कहा कि किन्नर समाज के लोग कला, सामाजिक सेवा, प्रशासनिक तैयारी, स्वास्थ्य जागरूकता जैसे कई क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं, और राज्य सरकार का सहयोग उन्हें और आगे ले जा सकता है।

ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
“दैनिक तेजस रिपोर्टर”
www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…24X7
मैं पंकज जैन ✍️और मेरे सहयोगी अब आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें!सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें
Author: SURAJ MEHRA
साल 2022 से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत "सूरज मेहरा" आज भी निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मध्यप्रदेश की राजनीति, करंट अफेयर्स में विशेष रुचि है , साथ ही ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है , यहाँ मध्यप्रदेश की हर छोटी बड़ी हलचल पर नज़र रहती है







