रिपोर्ट – राजू अतुलकर
मंडीदीप | नगर के प्रतिष्ठित धार्मिक संगठन ॐ शिव शक्ति सेवा मंडल मंडीदीप का दूसरा जत्था आज बाबा अमरनाथ जी के पवित्र धाम की यात्रा के लिए मंगलभाव से रवाना हुआ। इस जत्थे में कुल 51 श्रद्धालु यात्री शामिल हैं, जो 19 जुलाई को पवित्र अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन करेंगे।
जत्थे का नेतृत्व मंडल के अध्यक्ष विपिन भार्गव एवं फूलसिंह परमार द्वारा किया जा रहा है। यात्रा से पूर्व मंडल के वरिष्ठ सदस्य विजय श्रीवास्तव, नरेंद्र मैथिल, परितोष राय, प्रताप सिंह पाल एवं अन्य सेवाभावी कार्यकर्ताओं ने यात्रियों की सुखद, सुरक्षित और मंगलमयी यात्रा हेतु नगर स्थित खेड़ापति माता मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की और श्रद्धालुओं को तिलक कर मंगलकामनाओं सहित रवाना किया।
22 वर्षों से सेवा परंपरा का निर्वहन
ॐ शिव शक्ति सेवा मंडल द्वारा यह लगातार 22वां वर्ष है जब अमरनाथ यात्रा हेतु जत्था रवाना किया गया है। यह संगठन वर्षों से न केवल धार्मिक आयोजनों में भागीदारी निभा रहा है, बल्कि नगर में सामाजिक समरसता और सेवा कार्यों को भी प्रतिबद्धता के साथ अंजाम देता आ रहा है।
21वीं कांवड़ यात्रा का भी होगा आयोजन
मंडल की अगली प्रमुख धार्मिक यात्रा 21वीं कांवड़ यात्रा के रूप में आयोजित की जाएगी। यह आयोजन 2 अगस्त से 4 अगस्त 2025 तक संपन्न होगा। बुधनी घाट से जल लेकर कांवड़ यात्रा प्रारंभ होगी, जो भोजपुर शिव मंदिर में जल अर्पण के साथ संपन्न होगी। इस यात्रा में सैकड़ों युवा शिवभक्त शामिल होंगे, जो हर हर महादेव के जयघोष के साथ भक्ति एवं अनुशासन का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करेंगे।
भक्ति, सेवा और सामाजिक समर्पण का प्रतीक
ॐ शिव शक्ति सेवा मंडल केवल यात्राओं तक सीमित नहीं है, यह संगठन महाशिवरात्रि, अमरनाथ यात्रा, कांवड़ यात्रा सहित विभिन्न धार्मिक अवसरों पर निःशुल्क भंडारा, जल सेवा, चिकित्सा सुविधा, धार्मिक झांकी आयोजन, और सामाजिक सहयोग जैसे कार्यों में भी अग्रणी भूमिका निभाता आ रहा है।
ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
“दैनिक तेजस रिपोर्टर”
www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…24X7
मैं पंकज जैन ✍️और मेरे सहयोगी अब आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें!
सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।

Author: Raju Atulkar
"पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, जिम्मेदारी भी है…" साल 2015 से कलम की स्याही से सच को उजागर करने की यात्रा जारी है। समसामयिक मुद्दों की बारीकियों को शब्दों में ढालते हुए समाज का आईना बनने की कोशिश। — राजू अतुलकर, तेजस रिपोर्टर डिजिटल
73