✍️ रिपोर्ट : नेतराम पटेल
भोपाल, मध्य प्रदेश | रायसेन जिले की उदयपुरा जनपद पंचायत के तहत हाथीडोल ग्राम पंचायत में ₹3.59 लाख के स्ट्रीट लाइट घोटाले को लेकर बढ़ते विवाद के बीच जनपद सीईओ अशोक कुमार उइके ने मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल परीक्षण व जांच के आदेश जारी किए हैं।
सीईओ ने किया गहन जांच का एलान :
“आपके माध्यम से मामला मेरे संज्ञान में आया है। परीक्षण करवाता हूँ, जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर FIR दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।”
— अशोक कुमार उइके, जनपद सीईओ, उदयपुरा







