✍️ पंकज जैन
रायसेन/मंडीदीप | रायसेन पुलिस ने एक बार फिर अवैध शराब कारोबारियों के मंसूबों पर पानी फेरते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। मंडीदीप थाना क्षेत्र में एक सफेद रंग की हुंडई कार से 500 क्वार्टर (500 Quarters) देशी प्लेन शराब (Desi Plain Liquor) बरामद की गई है। इस ऑपरेशन में कार चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने वाहन और शराब को ज़ब्त कर लिया है।
यह कार्रवाई 25 मई 2025 को रायसेन एसपी श्री पंकज कुमार पाण्डेय के आदेश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे और एसडीओपी श्रीमती शीला सुराना के नेतृत्व में की गई। थाना प्रभारी रंजीत सराठे की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि प्रथम ढाबा के पास सर्विस रोड किनारे एक कार में भारी मात्रा में अवैध शराब रखी गई है।

सूचना मिलते ही टीम तत्काल हरकत में आई और मौके पर पहुंची। जैसे ही पुलिस ने घेराबंदी की, कार (Car Number : MP09CD6029) में बैठा चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। कार की तलाशी लेने पर उसमें से 10 पेटियों (Cartons) में भरी कुल 500 क्वार्टर देशी प्लेन शराब, जिसकी कुल मात्रा 90 लीटर निकली, बरामद की गई।
पुलिस ने जब्त की गई शराब की अनुमानित कीमत ₹37,500 और कार की कीमत लगभग ₹5 लाख आंकी है। कुल मिलाकर ₹5,37,500 का सामान ज़ब्त किया गया है।
घटना के संबंध में अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम (Excise Act 34(2)) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका :
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रंजीत सराठे, उपनिरीक्षक मकरन सिंह ठाकुर, सहायक उपनिरीक्षक जयप्रकाश, प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश, आरक्षक प्रदेश सिंह, रूपेश, और सैनिक गोपाल की सक्रिय भूमिका रही।
एसडीओपी शीला सुराना की ताबड़तोड़ कार्रवाई से अवैध शराब माफियाओं में हड़कंप :








