✍️ रिपोर्ट : नेतराम पटेल
भोपाल, मध्यप्रदेश | राजधानी भोपाल की फंदा ब्लॉक के तहत आने वाली ग्राम पंचायत बरखेड़ा नाथू (Barkheda Nathu Panchayat) इन दिनों एक बड़े स्ट्रीट लाइट घोटाले (Street Light Scam) को लेकर सुर्खियों में है। लाखों रुपये की लागत से तैयार हुआ यह प्रोजेक्ट अब सवालों के घेरे में है।
कागज़ों में रौशनी, ज़मीन पर अंधेरा

पंचायत दर्पण पोर्टल पर दर्ज तीन बिलों के अनुसार—एक में 27, दूसरे में 28 और तीसरे में 1 स्ट्रीट लाइट लगाने का दावा किया गया है। कुल मिलाकर 60 स्ट्रीट लाइटों का खर्च करीब ₹4 लाख दर्शाया गया है।
तेजस रिपोर्टर की पड़ताल : हकीकत कुछ और ही बयां करती है।








