रिपोर्ट – अतुल कुमार जैन
शिवपुरी – पुलिस कंट्रोल रूम शिवपुरी में आज एक दिवसीय इंटीग्रेटेड क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम (ICJS) विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें न्यायपालिका, पुलिस, अभियोजन, जेल, चिकित्सा व फॉरेंसिक विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आपराधिक न्याय प्रणाली के विभिन्न अंगों को एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाकर न्याय प्रक्रिया को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और तीव्र बनाना रहा।
कार्यशाला में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश माननीय श्री राजेन्द्र प्रसाद सोनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि पुलिस अधीक्षक श्री अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में कार्यक्रम का संचालन हुआ। ICJS, भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसके माध्यम से न्यायालय, पुलिस, अभियोजन, जेल, फॉरेंसिक तथा चिकित्सा विभाग एक साझा पोर्टल पर आपसी समन्वय से कार्य कर सकेंगे। इससे न केवल सूचना के आदान-प्रदान में गति आएगी बल्कि न्यायिक प्रक्रिया में पारदर्शिता और दक्षता भी सुनिश्चित होगी।

कार्यशाला में प्रमुख रूप से न्यू क्रिमिनल लॉ एवं डिजिटल एकीकरण पर विचार-विमर्श हुआ। इसके अंतर्गत जांच, अभियोजन, न्यायालय और जेल प्रशासन के मध्य समन्वय बढ़ाने पर बल दिया गया। ई-कोर्ट, ई-समन्स और वॉरंट मॉड्यूल जैसे तकनीकी उपायों से कानूनी दस्तावेजों की प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन करने की दिशा में चर्चा की गई।
इसके अतिरिक्त, हॉस्पिटल इंटीग्रेशन (MedLeaPR) के माध्यम से मेडिकल लीगल केस (MLC) और पोस्टमार्टम रिपोर्ट्स को ICJS प्रणाली से जोड़ने, ई-प्रिज़न और ऑनलाइन पेशी जैसे उपायों से अंतर-जिला और अंतर-राज्यीय न्यायिक कार्यवाहियों को डिजिटल माध्यम से सरल बनाने तथा साक्ष्य ऐप व SC/ST अपराध मॉड्यूल से साक्ष्य संकलन और संवेदनशील मामलों की निगरानी को और पारदर्शी बनाने पर भी व्यापक चर्चा हुई।
इस अवसर पर एडीजे श्री विधान महेश्वरी, जिला जेल अधीक्षक श्री रमेश आर्य, एएसपी श्री संजीव मुले, जिला अभियोजन अधिकारी श्री मनोज कुमार जैन, व अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, थाना प्रभारीगण और CCTNS ऑपरेटर उपस्थित रहे।
कार्यशाला ने सभी संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने की दिशा में ठोस संवाद और विचार साझा कर ICJS को धरातल पर लागू करने की संभावनाओं को मजबूत किया। यह प्रयास जिले में आपराधिक न्याय प्रणाली को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने और नागरिकों को शीघ्र न्याय दिलाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित हो सकता है।
ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
“दैनिक तेजस रिपोर्टर”
www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…24X7
मैं पंकज जैन ✍️और मेरे सहयोगी अब आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें!
सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
Author: Raju Atulkar
"पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, जिम्मेदारी भी है…" साल 2015 से कलम की स्याही से सच को उजागर करने की यात्रा जारी है। समसामयिक मुद्दों की बारीकियों को शब्दों में ढालते हुए समाज का आईना बनने की कोशिश। — राजू अतुलकर, तेजस रिपोर्टर डिजिटल







