✍️ रिपोर्ट : सौरभ जैन
मंडीदीप, मध्यप्रदेश | भगवान महावीर स्वामी के 2550वें निर्वाण महोत्सव को ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए आचार्य श्री १०८ प्रज्ञसागर जी मुनिराज की मंगल प्रेरणा से भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय और भगवान महावीर निर्माण उत्सव समिति द्वारा एक विशेष रथ यात्रा का आयोजन किया गया है। यह अहिंसा पावापुरी रथ यात्रा पिछले डेढ़ वर्ष से पूरे देश में भ्रमण कर रही है और अब इसका शुभ आगमन मंडीदीप में होने जा रहा है।

इस ऐतिहासिक रथ यात्रा को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। यात्रा का उद्देश्य है – भगवान महावीर के जीवन-दर्शन, उनके उपदेशों तथा जैन धर्म के मूल सिद्धांतों जैसे अहिंसा, सत्य, अपरिग्रह, ब्रह्मचर्य और संयम को आमजन तक पहुंचाना।

अब तक यह रथ यात्रा 14 से अधिक राज्यों में सैकड़ों नगरों का भ्रमण कर चुकी है। रथ में विराजमान भगवान महावीर की दुर्लभ काले पाषाण से निर्मित प्रतिमा देशभर के श्रद्धालुओं को अनोखा आध्यात्मिक अनुभव दे रही है। हर स्थान पर आरती, शांतिधारा और अभिषेक जैसे धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से लोगों को जैन धर्म और संस्कृति से जोड़ा जा रहा है।
मंडीदीप में होने वाले आयोजन की प्रमुख झलकियां

-
5 मई 2025, शाम 5 बजे : रथ का भव्य स्वागत श्री १००८ महावीर दिगंबर जैन मंदिर ,पटेल नगर, मंडीदीप में होगा।
-
शाम 7:30 बजे : भगवान महावीर की महाआरती का आयोजन मंदिर परिसर में होगा।
-
6 मई 2025, सुबह 8 बजे : अभिषेक, शांतिधारा और पूजन कार्यक्रम सम्पन्न किए जाएंगे।
श्रद्धालुओं के लिए डिजिटल दर्शन की सुविधा








