✍️ राजेश जैन “दद्दू”
इंदौर नगरी के एक कोने में बसी गांधीनगर कॉलोनी, जहाँ कभी सिर्फ ईंट और पत्थर थे, आज वहाँ धर्म, श्रद्धा और सेवा की दिव्य गंगा बह रही है। इस परिवर्तन के पीछे हैं – मनीष और सपना गोधा, एक ऐसा दंपत्ति जो धनिक तो हैं ही, पर उससे कहीं अधिक हैं – उदार, विनम्र और धर्मनिष्ठ।
गोधा दंपत्ति वे बिरले सौभाग्यशाली हैं, जिनके पास न केवल धन है, बल्कि उस धन का सदुपयोग करने की आत्मिक प्रेरणा भी है। धन को केवल ऐश्वर्य तक सीमित न रखते हुए उन्होंने उसे धर्म, समाज और संस्कृति के उत्थान में लगाया – यह उनका जीवन का मिशन बन गया।
सुमति धाम – एक स्वप्न जो साकार हुआ
गांधीनगर स्थित सुमति धाम, जिसे गोधा स्टेट के रूप में भी जाना जाता है, आज एक आध्यात्मिक तीर्थ बन चुका है। इसका निर्माण गोधा दंपत्ति ने अपने स्व-अर्जित धन से किया, न कोई दिखावा, न कोई प्रचार – बस आत्मिक संतोष और धार्मिक कर्तव्य की भावना से।








