✍️ रिपोर्ट : अतुल कुमार जैन
शिवपुरी, मध्यप्रदेश | जिले में अवैध रूप से संचालित हो रहे स्वास्थ्य संस्थानों पर अब गाज गिरनी शुरू हो गई है। शिवपुरी के कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी के स्पष्ट निर्देशों के बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. संजय ऋश्वीश्वर एक्शन मोड में आ गए हैं। उनकी निगरानी में स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीम ने बदरवास विकासखंड में दबिश देकर दो गैरकानूनी रूप से संचालित केंद्रों को सीलबंद कर दिया।
उल्लेखनीय है कि झोलाछाप डॉक्टरों और अवैध क्लीनिक चला रहे संचालकों की करतूतों को उजागर करने हेतु तेजस रिपोर्टर द्वारा “खतरे में ज़िंदगियाँ! : गांव-गांव में झोलाछाप डॉक्टरों का साम्राज्य, 15 साल के लड़के तक कर रहे इलाज” नामक शीर्षक के माध्यम से।इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया और ताबड़तोड़ करवाईयां शुरू कर दीं।
>> CMHO की सख्ती से काँपे स्वास्थ्य माफिया, जिलेभर में मचा हड़कंप







